एक हुआ स्वस्थ, फिर मिली एक महिला पाजिटिव

जागरण संवाददाता उन्नाव तीन दिन बाद गुरुवार को फिर एक महिला कोरोना पाजिटिव मिली है। वह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 06:47 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 06:47 PM (IST)
एक हुआ स्वस्थ, फिर मिली एक महिला पाजिटिव
एक हुआ स्वस्थ, फिर मिली एक महिला पाजिटिव

जागरण संवाददाता, उन्नाव : तीन दिन बाद गुरुवार को फिर एक महिला कोरोना पाजिटिव मिली है। वहीं संक्रमितों में एक कोरोना को परास्त कर स्वस्थ हुआ। इससे एक्टिव केस में कोई वृद्धि नहीं हुई, जिले में अब 15 एक्टिव केस शेष रह गए हैं।

कोविड नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसीएमओ डा. जेआर सिंह ने बताया कि असोहा के चंदनखेड़ा गांव की एक महिला संक्रमित मिली है। उसने लखनऊ राममनोहर लोहिया अस्पताल में कोविड जांच कराई थी। एसीएमओ ने बताया कि सरस्वती मेडिकल कालेज में भर्ती एक संक्रमित को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। गुरुवार को 4367 सैंपल लिए गए, जिनमें दो की ट्रूनाट और 2052 की एंटीजन से जांच कराई गई, जिसमें एक भी संक्रमित नहीं मिला। वहीं 2313 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजे गए हैं। अभी 2323 सैंपल की आरटीपीसीआर रिपोर्ट आना शेष है।

-------------

कोरोना मीटर

दिन : गुरुवार

नए केस : 01

स्वस्थ : 01

मृत्यु : 00

कुल एक्टिव : 15

chat bot
आपका साथी