निरीक्षण में सीडीओ को नदारद मिले अधिकारी

संवाद सूत्र बिछिया सीडीओ ने गुरुवार सुबह ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 05:50 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 05:50 PM (IST)
निरीक्षण में सीडीओ को नदारद मिले अधिकारी
निरीक्षण में सीडीओ को नदारद मिले अधिकारी

संवाद सूत्र, बिछिया : सीडीओ ने गुरुवार सुबह ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थिति मिले। उन्होंने ब्लॉक में कराए जा रहे विकास कार्यों को बारीकी से परखा। नदारत कर्मियों की रिपोर्ट डीएम को भेजे जाने को कहा।

सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने गुरुवार सुबह 10:30 पर ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। सबसे पहले सीडीओ ने बीडीओ कक्ष में ब्लॉक कर्मियों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। जिसमें अधिकांश कर्मी अनुपस्थित मिले। उन्होंने कर्मचारी उपस्थित पंजिका की फोटो मोबाइल में कैद कर इसकी रिपोर्ट डीएम को सौंपे जाने की बात कही है। उसके बाद सीडीओ ने ब्लॉक में 56 लाख की लागत से क्षेत्र पंचायत निधि से विभिन्न कार्यों का भी बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण करीब दो घंटे तक चला। निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक जनार्दन सिंह भी मौजूद रहे।

------

एसडीएम ने धान खरीद का किया निरीक्षण

पुरवा : गुरुवार को एसडीएम राजेश चौरसिया ने तहसील के सहरावां, तुसरौर व मौरावां धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। जिसमे धान डंप होने की वजह से तुसरौर व मौरावां धान क्रय केंद्र पर खरीद बंद मिली। एसडीएम राजेश चौरसिया ने बताया कि जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है।

-------

किसानों को बांटे गए बीज

पाटन : कृषि विभाग ने ब्लॉक सुमेरपुर में विकास खंड स्तरीय रबी गोष्ठी आयोजित कर किसानों को खेती करने की तकनीकी जानकारी दी गई। गोष्ठी में 8 महिला किसानों को सरसों का बीज प्रदान किया गया। गोष्ठी का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश बाजपेई ने किया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के सलाहकार शरद चंद्र पांडेय ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी