अब प्रशासन ने दिखाई योजनाओं की प्रगति पर गंभीरता

राजस्व को बढ़ावा व बन्द पडी़ परियोजनाओं को गति देने पर अब प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। इस बाबत शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम रवीन्द्र कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस के लॉकडाउन लगने में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति में अवरोध हो गया था। जिसके कारण आम जनमानस को योजनाओं का लाभ समय से नही मिल पाया। अब केन्द्र एवं प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने की कार्य योजना बनायी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 07:02 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 07:02 PM (IST)
अब प्रशासन ने दिखाई योजनाओं की प्रगति पर गंभीरता
अब प्रशासन ने दिखाई योजनाओं की प्रगति पर गंभीरता

जागरण संवाददाता, उन्नाव: राजस्व को बढ़ाने व बंद पड़ी परियोजनाओं को गति देने पर अब प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। इस बाबत शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम रवीन्द्र कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस के लॉकडाउन लगने में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति में अवरोध हो गया था। जिसके कारण आम जनमानस को योजनाओं का लाभ समय से नहीं मिल पाया। अब केन्द्र एवं प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने की कार्य योजना बनायी गई है। डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी होने वाली बैठक में कार्य योजना की लक्ष्य एवं पूर्ति का विवरण प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने कहा कि लाकॅडाउन के पूर्व जिस तरह से योजनाओं की प्रगति की समीक्षा होती रही है। अब प्रत्येक सप्ताह कार्यों की समीक्षा का रोस्टर तैयार कराया जायेगा। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह से कहा कि राजस्व के मामले तत्काल निस्तारित कराएं। तहसीलवार राजस्व, वादों का निस्तारण एवं मासिक समीक्षा बैठक कराकर योजनाओं की प्रगति को गति देने का कार्य करें। नगर मजिस्ट्रेट चदंन पटेल को निर्देश दिये की कोविड-19 एवं कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव हेतु नगरवासियों को शारीरिक दूरी, मास्क की अनिवार्यता का कड़ाई से पालन कराएं।

chat bot
आपका साथी