सामाजिक कुरीतियों से दूर कर बेटियों को बढ़ा रहीं नमिता

जागरण संवाददाता उन्नाव पढ़ेंगी बेटियां तभी तो बढ़ेगी बेटियां.. यह संकल्प हर मां-बाप को

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 04:45 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 06:55 PM (IST)
सामाजिक कुरीतियों से दूर कर बेटियों को बढ़ा रहीं नमिता
सामाजिक कुरीतियों से दूर कर बेटियों को बढ़ा रहीं नमिता

जागरण संवाददाता, उन्नाव : पढ़ेंगी बेटियां तभी तो बढ़ेगी बेटियां.. यह संकल्प हर मां-बाप को लेना चाहिए। इस सकारात्मक सोच को जागृत करने का कार्य कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका नमिता त्रिपाठी कर रही हैं।

एक मिशन की तरह कार्य करते हुए उन्होंने सुमेरपुर विकासखंड के 189 विद्यालयों में महेशखेड़ा कंपोजिट विद्यालय को नजीर बना दिया। यहां बेटों से ज्यादा बेटियां पढ़ रही हैं। प्राइमरी के बाद आगे की पढ़ाई को लेकर वह आवासीय विद्यालयों में प्रवेश को लेकर बेटियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराती हैं। नौबस्ता कानपुर निवासी शिक्षिका नमिता त्रिपाठी की तैनाती वर्ष 2015 में पदोन्नत होकर बीघापुर ब्लॉक से सुमेरपुर विकासखंड महेशखेड़ा प्राथमिक विद्यालय में हुई थी। यहां प्रधान शिक्षिका के पद पर उन्होंने बच्चों के दाखिले की दिशा में कई कार्य किए। 50 बच्चों की संख्या में 10 से 12 ही छात्राएं थी। इसपर नमिता ने 'बेटियों की शिक्षा' को लेकर मुहिम छेड़ी। इसके बाद वर्ष 2019-20 में कंपोजिट विद्यालय में तब्दील हुए महेशखेड़ा प्रावि में बेटियां बेटों से आगे हैं। 225 विद्यार्थियों में 117 लड़कियां और 108 लड़के हैं। नमिता का कहना है कि गोसाईखेड़ा निवासी छात्रा रोली का प्रवेश प्राथमिक क्लास के बाद आवासीय विद्यालय में उन्होंने कराया। जहां निश्शुल्क शिक्षा के छात्रवृत्ति जैसी सुविधाएं हैं। जिस प्रकार जवाहर नवोदय विद्यालय, विद्याज्ञान स्कूल हैं। लिखित परीक्षा व मेरिट के आधार पर यह प्रवेश होते हैं। परीक्षा की तैयारी बेटियों को उनके घर पर ही कराने की दिशा में वह कार्य करती हैं। किताबों की उपलब्धता के साथ माता-पिता को जागरूक करते हुए बच्चों की छोटी-छोटी दिक्कतों को दूर करने में आर्थिक मदद बतौर अपनी पगार से खर्च कर देती हैं। स्कूल का स्टाफ भी पूरी मदद करता है।

chat bot
आपका साथी