चांद का दीदार, ईद आज, एक दूसरे को दी मुबारकबाद

जागरण संवाददाता उन्नाव शुक्रवार को ईद मनाई जाएगी। जिसका एलान उलेमाओं ने ने किया। एलान क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 11:46 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 11:46 PM (IST)
चांद का दीदार, ईद आज, एक दूसरे को दी मुबारकबाद
चांद का दीदार, ईद आज, एक दूसरे को दी मुबारकबाद

जागरण संवाददाता, उन्नाव: शुक्रवार को ईद मनाई जाएगी। जिसका एलान उलेमाओं ने ने किया। एलान के बाद देर रात तक ईद की तैयारियों को लेकर हलचल देखी गई। वहीं मस्जिदों से गुरुवार को कोविड संक्रमण को लेकर लोंगों को आगाह किया जाता रहा कि घरों में ही नमाज अदा करें। उलेमाओं ने इबादतगाहों से लाउडस्पीकरों से संदेश दिया कि लोग मस्जिद न जाकर घर में ही ईद की नमाज अदा करें।

गुरुवार मुस्लिम इलाकों में ईद की तैयारियों को लेकर देर रात तक चहलकदमी देखी गई। खाड़ी देशों में 30 रोजे का चांद और ईद होते ही यहां भी 29 का चांद न दिखने की संभावना जता दी गई थी। शहर काजी निसार अहमद मिस्बाही ने कहा कि रमजान के पूरे महीने भर की इबादत के बदले अल्लाह की तरफ से तोहफे के तौर पर ईद का त्योहार मनाया जाता है। इसका इंतजार हर किसी को होता है। खासकर बच्चों में ईद पर बनने वाले नए कपड़े और त्योहार के पकवानों को लेकर एक अलग ही खुशी होती है। हालांकि कोरोना महामारी के चलते इस बार सबकुछ बदला-बदला सा है। साप्ताहिक बंदी के साए में पूरा रमजान बीत गया, नमा•िायों और रो•ोदारों से गुल•ार रहने वाली मस्जिदें वीरान सी दिखी। रोजेदारों ने पांच वक्त की नमाज, तरावीह, शब-ए-कद्र, जुमा हो या अलविदा जुमा सभी घरों में ही अदा किया। शाम होते ही बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने छतों से चांद का दीदार किया। वैसे ईद की तैयारियां दिन से शुरू हो गई थीं क्यो कि रमजान माह का आज आखिरी दिन था। घरों में पकवान बनाने का क्रम शाम से शुरू हो गया। शहर काजी ने कहा कि शरीरिक दूरी और कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए सभी लोग ईद मनाएं।

chat bot
आपका साथी