छेड़छाड़ की पीड़िता ने बहन के साथ निगला जहर, पुलिस प्रताड़ना का आरोप

संवाद सहयोगी पाटन बिहार थानांतर्गत एक गांव में ढाई माह पूर्व महिला द्वारा दर्ज कराए दुष्कर्म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 05:06 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 05:06 PM (IST)
छेड़छाड़ की पीड़िता ने बहन के साथ निगला जहर, पुलिस प्रताड़ना का आरोप
छेड़छाड़ की पीड़िता ने बहन के साथ निगला जहर, पुलिस प्रताड़ना का आरोप

संवाद सहयोगी, पाटन: बिहार थानांतर्गत एक गांव में ढाई माह पूर्व महिला द्वारा दर्ज कराए दुष्कर्म व एक किशोरी द्वारा दर्ज छेड़खानी व पाक्सो एक्ट का मामला जोर पकड़ रहा है। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली किशोरी ने अपनी बहन के साथ गुरुवार रात जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस का कहना है कि वह इसमें एक पक्ष से छेड़खानी के आरोपित और दूसरे पक्ष के दुष्कर्म से आरोपित को जेल भेज चुकी है।

बारासगवर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी बिहार थानांतर्गत एक गांव में रिश्तेदारी में तीन अगस्त को आई थी। शाम को शौच जाते समय एक युवक ने किशोरी से छेड़खानी की। पीड़िता ने युवक के खिलाफ छेड़खानी व पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद वह थाने से बिना मेडिकल कराए स्वजन के साथ उन्नाव चली गई थी। जिसे पुलिस ने पाटन में रोका तो वह मेडिकल के लिए तैयार नहीं हुई। पुलिस व स्वजन में धक्का-मुक्की हुई थी।

वहीं, दूसरी ओर छेड़खानी के आरोपित की पत्नी ने पांच अगस्त को किशोरी के चार स्वजन के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़खानी सहित अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपितों में एक सिपाही भी शामिल है जो सीतापुर जिला में तैनात है। महिला ने गांव के दो और बारासगवर के दो लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी देने व सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपितों में एक को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। किशोरी के छेड़खानी के मामले में महिला के पति को पुलिस जेल भेज चुकी है। गुरुवार को छेड़खानी के मामले की वादिनी किशोरी व उसकी बहन ने अचानक जहरीला पदार्थ खा लिया। स्वजन व पुलिस दोनों को पीएचसी बीघापुर ले गई। जहां हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां से उन्हें शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई।

स्वजन ने बताया कि इस मामले के दूसरे ही दिन एसपी ने बिहार थाना पहुंचकर दुष्कर्म व छेड़खानी के मामले के दोनों पक्षों से बात की थी और विवेचक को निष्पक्ष जांच करने का निर्देश दिया था। एसओ हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि छेड़खानी व पाक्सो एक्ट के मामले में चार्जशीट लग गई है। आरोपितों में एक को जेल भेजा जा चुका है। वहीं, दुष्कर्म मामले की विवेचना एसएसआइ बृज मोहन सैनी कर रहे हैं। इसका भी एक आरोपित जेल में है।

chat bot
आपका साथी