सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान, पारा पहुंचेगा 40 पार

जागरण संवाददाता उन्नाव न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक हो गया है। ऐसे में दिन और रात तापमान

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 04:50 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 04:50 PM (IST)
सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान, पारा पहुंचेगा 40 पार
सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान, पारा पहुंचेगा 40 पार

जागरण संवाददाता, उन्नाव : न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक हो गया है। ऐसे में दिन और रात तापमान बढ़ने से गर्मी आने वाले दिनों में लोगों की जमकर परीक्षा लेगी। हालांकि अभी औसत तापमान सामान्य से नीचे है लेकिन जिस तरह न्यूनतम तापमान बढ़ा है उसने चिता बढ़ा दी है। अब आने वाले दिनों में राजस्थान के रास्ते तेजी से लू चलेगी और अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री के पार हो जाएगा।

अप्रैल में गर्मी के तेवर तल्ख होना शुरू हो गए हैं। असल में न्यूनतम तापमान में दो दिन से बढ़त दर्ज की जा रही है। इसका नतीजा है कि अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री पहुंच गया। उत्तर-दक्षिण की हवा चलने से गर्मी रही। हालांकि रात में 24 घंटे के दौरान 2 डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट रही लेकिन गर्मी होने से रात में लोगों को कूलर, एससी चलाने पड़े। बुधवार को सुबह से ही हल्की गर्मी रही। न्यूनतम तापमान कुछ कम होने से गुरुवार सुबह सात बजे तापमान 23 डिग्री रहा। वहीं हवा की रफ्तार सुबह पांच किमी प्रतिघंटा रही जबकि, दोपहर में यह बढ़कर 9 किमी प्रतिघंटा हो गई। लू चलने से लोगों को गर्मी से बचने के इंतजाम करने पड़े। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा। लोगों ने सुबह और शाम को सूरज ढलने के बाद अपने जरूरी कामों को निपटाया। मंगलवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़त दर्ज की गई तथा यह 38 डिग्री पर रहा वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा जो अब तक सबसे अधिक रहा। बीते तीन दिनों से लगातार न्यूनतम तापमान बढ़ रहा है जिससे रात में भी गर्म हो रही है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक राजस्थान से आने वाली हवा के कारण लू चलना शुरू है। यदि तापमान एकदम से ऊपर बढ़ता है तो फिर आंधी आने की संभावना है।

-----

पांच दिनों के तापमान पर नजर

दिन-अधिकतम तापमान-न्यूनतम तापमान

4 अप्रैल-37 डिग्री-19 डिग्री

5 अप्रैल-38 डिग्री-20 डिग्री

6 अप्रैल-39 डिग्री-23 डिग्री

7 अप्रैल-38 डिग्री-26 डिग्री

8 अप्रैल-38 डिग्री-24 डिग्री

chat bot
आपका साथी