बढ़े गृह और जल कर का निस्तारण कराएंगे सभासद

जागरण संवाददाता उन्नाव शहर करीब एक लाख गृहस्वामियों के लिए महंगाई के साथ साथ इन दिनों

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 01:07 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 01:07 AM (IST)
बढ़े गृह और जल कर का  निस्तारण कराएंगे सभासद
बढ़े गृह और जल कर का निस्तारण कराएंगे सभासद

जागरण संवाददाता, उन्नाव : शहर करीब एक लाख गृहस्वामियों के लिए महंगाई के साथ साथ इन दिनों बढ़ा हुआ गृह और जल कर समस्या बना हुआ है। इसे लेकर सभासद भी नगर पालिका प्रशासन को धरना प्रदर्शन से घेर चुके हैं। हालांकि अभी तक कोई हल नहीं निकला है। दूसरी तरफ आम लोग नगर पालिका के चक्कर काट कर दोहन का शिकार जरूर हो रहे हैं। अब इस समस्या का हल निकालने के लिए सभासदों ने जिम्मेदारी ली है। अब सभासद अपने कार्यालय, आवास आदि स्थानों पर कैंप कर इन मामलों को सूचीबद्ध करेंगे और फिर उनका ईओ और नगर पालिका की अगुवाई में इनका निस्तारण करेंगे।

शासन ने अब गृह और जल कर को लेकर स्वकर निर्धारण की व्यवस्था कर दी है। इसके बाद से लोगों के घर पहुंच रहे हाउस टैक्स और वाटर टैक्स की नोटिस लोगों में हैरानी का कारण बनी हुई है। नगर पालिका ने स्वकर व्यवस्था लागू कर दी है। इसी के बाद से गृह व जल कर में बेतहाशा बढ़ोतरी कर दी गई। कर के दायरे में आए लोगों का कहना है कि नगर पालिका ने मनमानी करके कर निर्धारण कर दिया है। अब घर जब नगर पालिका का नोटिस आ रहा है। इसे कारण से अधिकांश गृह स्वामी शासन सत्ता सभासदों ने भी इस मुद्दे को उठाया था। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष ऊषा कटियार ने आश्वासन दिया था कि बढ़े हुए कर का प्रकरण भी गंभीर है। इनका निस्तारण कराया जाएगा। गुरुवार को नगर पालिका कार्यालय के कर विभाग में बैठक की। इसके बाद निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वार्ड में भेजे गए बिल की समीक्षा की जाएगी। जिस बिल में आपत्ति दाखिल होगी उसका निस्तारण कराया जाएगा। इस प्रक्रिया में सभासद भी सहयोग करेंगे। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष, ईओ और कर अधिकारी की मौजूदगी में इनका निस्तारण किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी