नवरात्र के छठवें दिन कात्यायनी स्वरूपा देवी का हुआ पूजन

संवाद सहयोगी शुक्लागंज नवरात्र के छठवें दिन गुरुवार को घरों से लेकर मंदिरों तक कात्याय

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 06:34 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 06:34 PM (IST)
नवरात्र के छठवें दिन कात्यायनी स्वरूपा देवी का हुआ पूजन
नवरात्र के छठवें दिन कात्यायनी स्वरूपा देवी का हुआ पूजन

संवाद सहयोगी, शुक्लागंज: नवरात्र के छठवें दिन गुरुवार को घरों से लेकर मंदिरों तक कात्यायनी स्वरूपा देवी मां की पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में मां जगदंबे के दर्शन को लेकर सुबह से रात तक भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिरों में बच्चों के मुंडन व कर्ण छेदन संस्कार हुए।

घरों व मंदिरों में पान, सुपारी ध्वजा,नारियल, लहंगा, चुनरी, रोली, पुष्प, धूप, दीप व नैवेद्य आदि समर्पित कर मां से सुख व समृद्धि की कामना की गई। कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उन्हें दही, जलेबी व हलुआ पूड़ी खिलाकर दान दक्षिणा देकर प्रसन्न किया गया। व्रत धारण करने वाले लोगों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। श्रीदुर्गा मंदिर के बाहर मातारानी के दर्शन के लिए सुबह से रात दस बजे तक तांता लगा रहा। कोविड के चलते मंदिर बंद रहा। भक्तों ने बाहर से ही मां दुर्गा के दर्शन किए। अंबिकापुरम स्थित नवदुर्गा मंदिर में भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। ढोलक मंजीरे की थाप पर देवी गीत गाकर मां को प्रसन्न किया।

-------

षष्ठी के दिन मां दुर्गा का चित्र रखकर हुई सार्वजनिक दुर्गापूजा

फोटो- 6

शुक्लागंज : षष्ठी के दिन गुरुवार को श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में 43वें वर्ष मां दुर्गा का चित्र रख कर पूजा अर्चना की गई। मन्नी बिहारी पुरम स्थित एक गेस्ट हाउस में सार्वजनिक दुर्गापूजा की परंपरा का निर्वाह किया गया। कोविड के चलते समिति ने आयोजन को काफी सूक्ष्म रूप देकर दुर्गा प्रतिमा की जगह चित्र रख कर पूजा अर्चना की। समिति के अध्यक्ष हरेराम मुखर्जी ने बताया कि इस वर्ष कोई आयोजन नहीं होगा। षष्ठी के दिन से मां दुर्गा की पूजा प्रारंभ हो गई है। सप्तमी के दिन पूजन होगा। अष्टमी के दिन संधि पूजा, नवमी पर हवन व कन्या पूजन किया जाएगा। प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई है। शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए पूजन अर्चन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी