अंतर जनपदीय जोन पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता की टीम घोषित

उन्नाव अंतरजनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन नवंबर के तीसरे सप्ताह से पं दीनदयाल उप

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:04 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 06:04 PM (IST)
अंतर जनपदीय जोन पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता की टीम घोषित
अंतर जनपदीय जोन पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता की टीम घोषित

उन्नाव : अंतरजनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन नवंबर के तीसरे सप्ताह से पं दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में होगा। इसे लेकर जिले की पुलिस विभाग की टीम घोषित कर दी गई है। आरक्षी संजय सिंह को टीम का कप्तान बनाया गया है। हर साल की तरह इस वर्ष भी लखनऊ जोन की पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। नवंबर के तीसरे सप्ताह में प्रतियोगिता खेली जाएगी और उन्नाव पुलिस इसकी मेजबानी करेगी। उन्नाव पुलिस की 14 सदस्यीय टीम घोषित कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी