विस्तारकों के प्रशिक्षण में विधानसभा चुनाव जीत का दिया मंत्र

संवाद सूत्र असोहा (उन्नाव) भाजपा के अवध और कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के विस्तारकों का चल रह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Aug 2021 09:06 PM (IST) Updated:Fri, 20 Aug 2021 09:06 PM (IST)
विस्तारकों के प्रशिक्षण में विधानसभा चुनाव जीत का दिया मंत्र
विस्तारकों के प्रशिक्षण में विधानसभा चुनाव जीत का दिया मंत्र

संवाद सूत्र, असोहा (उन्नाव) : भाजपा के अवध और कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के विस्तारकों का चल रहा दो दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को समाप्त हुआ। प्रशिक्षण में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश के दिग्गज शामिल हुए। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा भी की गई।

सहरांवा स्थित एक वाटर पार्क में भाजपा ने अवध और कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के विस्तारकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। गुरुवार को विस्तारकों को प्रशिक्षण दिया गया। शुक्रवार को दोनों क्षेत्रों के लगभग 80 विस्तारकों को भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री बी सतीश, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, सह प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर और प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने विस्तार से प्रशिक्षण दिया। विस्तारकों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में जाकर भाजपा की नीतियों को जनता तक पहुंचाना और अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने पर जोर दिया। भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने भी विस्तारकों को संगठन की बारीकियों को बताया। आगामी चुनाव में अभी से अपने अपने आवंटित विधानसभा में जाकर बूथ बार काम करने को बताया। कहा कि बूथ मजबूत होगा तभी चुनाव में सफलता मिलेगी। प्रशिक्षण में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेषनाग मिश्रा, बुंदेलखंड की प्रभारी प्रियंका रावत, प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत, विस्तारक योजना प्रमुख कर्मवीर सिंह व क्षेत्रीय विधायक अनिल सिंह मौजूद रहे।

-----

भाजपा हर विधान सभा में उतरेगी विस्तारक

- विधान सभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को सहयोग करने के लिए भाजपा हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक विस्तारक उतारेगी। इसके लिए आरएसएस, भाजपा और उसके सभी संगठनों के कार्यकर्ताओं को विस्तारक के लिए चयनित किया गया है। भाजपा अवधक्षेत्र के चयनित विस्तारकों को दो दिवसीय प्रशिक्षण सहरावां के एक वाटर पार्क में दिया गया। अब इन प्रशिक्षित विस्तारकों को विधानसभा की जिम्मेदारी देकर 23 अगस्त तक विधानसभाओं में भेजा जाएगा।

chat bot
आपका साथी