माघी पूर्णिमा पर गंगा तटों पर गूंजा हर-हर गंगे

जागरण टीम उन्नाव माघी पूर्णिमा पर शनिवार को जनपद के विभिन्न गंगा तटों पर हजारों श्रद्धाल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 12:16 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 12:16 AM (IST)
माघी पूर्णिमा पर गंगा तटों पर गूंजा हर-हर गंगे
माघी पूर्णिमा पर गंगा तटों पर गूंजा हर-हर गंगे

जागरण टीम, उन्नाव : माघी पूर्णिमा पर शनिवार को जनपद के विभिन्न गंगा तटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने धूप, दीप व नैवेद्य आदि समर्पित कर मां गंगा की पूजा अर्चना की। स्नान के लिए आसपास के जनपदों से लोग यहां पहुंचे। भीड़ भाड़ को देखते हुए सभी गंगा तटों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

बांगरमऊ क्षेत्र के नानामऊ गंगा तट पर भोर पहर से ही दूर दूर से आए श्रद्धालुओं ने स्नान कर मां गंगा की आरती कर मिष्ठान का भोग लगाया और भगवान सत्यनारायण की कथा सुन पुण्य अर्जित किया। इस मौके पर एक छोटा मेला भी लगा।

परियर में गंगा तटों पर ब्रह्मा मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का स्नान करने के लिए पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। जहां स्नान के बाद गंगा पूजन व रास्ते में पड़ने वाले शिवालयों में जलाभिषेक कर मंगल कामना की। वहीं लोगों ने तटों पर बच्चों के मुंडन आदि संस्कार कराए। इस बीच पुलिस बल मौजूद रहा।

शुक्लागंज की मिश्रा कॉलोनी घाट, गंगा बिशुन घाट, शिवबाबा घाट, आनंद घाट, बालूघाट, पुल के नीचे बने घाट, चंदन घाट, जाजमऊ पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। घाटों पर सुरक्षा की दृष्टि से चार नावें व छह गोताखोर मुस्तैद रहे।

अचलगंज के कोलुहागाढ़ा स्थित गंगा तट पर सूर्योदय से पहले ही श्रद्धालुओं का काफी भीड़ रही। लोगों ने स्नान कर पूजन व दान आदि किया।

भगवंतनगर में बक्सर स्थित गंगा तट पर भी लोगों ने माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान किया। इस बीच श्रद्धालुओं की काफी भीड़ आसपास के जनपदों से यहां पहुंची। स्नान के उपरांत लोगों ने मां चंडिका देवी के दर्शन कर आर्शीवाद लिया।

मास्क लगाना भूले लोग

शुक्लागंज : गंगा के घाटों पर हजारों लोगों की भीड़ जुटी रही, लेकिन लोगों के चेहरों पर मास्क नहीं नजर आए। कोविड को देखते हुए जब कुछ लोगों से जब मास्क न लगाने के संबंध में जानकारी की गई तो उनका जवाब था कि गंगा मइया की शरण में आए हैं। वही सबकी रक्षा करेगी।

रेत पर सजी दुकानों से लोगों ने की खरीदारी

शुक्लागंज : गंगा रेत पर लोगों ने लइया, इलायचीदाना, चना व चूड़ी, बिदी, सिदूर आदि की दुकानें सजा रखी थीं। स्नान के बाद वापस लौट रहे श्रद्धालुओं ने इन दुकानों में खरीदारी की। वहीं दूसरी खान पान के स्टालों में रौनक रही।

chat bot
आपका साथी