गांधी और शास्त्री हम सभी के प्रेरणास्रोत

जासं उन्नाव जिला कांग्रेस कमेटी भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 06:45 PM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 06:45 PM (IST)
गांधी और शास्त्री हम सभी के प्रेरणास्रोत
गांधी और शास्त्री हम सभी के प्रेरणास्रोत

जासं, उन्नाव : जिला कांग्रेस कमेटी भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान दिनेश शुक्ला पीसीसी ने कहा गांधी सत्य अहिसा के पुजारी थे। वहीं लाल बहादुर शास्त्री देश के गरीब, शोषित, वंचित समाज का प्रतिबिब हैं। इन दोनों महापुरुषों से हम सभी को प्रेरणा मिलती है। कमला तिवारी आल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) ने कहा गांधी कोई व्यक्ति न होकर एक विचार है जो युगों युगों तक तक भावी पीढि़यों का मार्गदर्शन करता रहेगा। आशीष त्रिपाठी उपाध्यक्ष, कृष्णपाल सिंह यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन शहर अध्यक्ष अरुण कुशवाहा ने किया। प्रमुख रूप से राजीव राज राजवंशी, सुभाष सिंह, बोधराज सिंह,प्रदीप अवस्थी, मो शोएब, सलमान शाहिद, आशुतोष शर्मा, शिवकरण सिंह एडवोकेट, सुरेश कुमार, अशोक अवस्थी, डा सरफराज गांधी, रवेंद्र बहादुर सिंह, अनिल पाल, रवि कुमार, विनोद गौतम, कमलेश कुमार, अनवर खुर्शीद, चंद्र प्रकाश शुक्ला छुन्ना, रोली पाल, दीपाली गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

वहीं, बांगरमऊ विधान सभा के फतेहपुर चौरासी ब्लाक में दलित समाज सम्मान समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आरती बाजपेई अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रही। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी व शास्त्री और बाबा साहेब आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित करके की गयी। आरती बाजपेई ने कहा कि आज एक बार पुन: समय आ गया है की हम गांधी, शास्त्री और बाबा साहेब के बताये हुए मार्ग पर चलें। इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अतुल शुक्ला, सचिव कमलेश कश्यप, मंसूर, सलीम, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह सागर, व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमित रंजन मिश्रा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष सियाराम राठौर, नगर अध्यक्ष शफीक सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी