शटर तोड़कर ले गए पचास हजार का सामान

संवाद सहयोगी, पाटन : थाना बिहार के ग्राम मनिकापुर में गुरुवार की रात चोरों ने एक परचून क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 05:58 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 09:06 PM (IST)
शटर तोड़कर ले गए पचास हजार का सामान
शटर तोड़कर ले गए पचास हजार का सामान

संवाद सहयोगी, पाटन : थाना बिहार के ग्राम मनिकापुर में गुरुवार की रात चोरों ने एक परचून की दुकान का शटर तोड़कर करीब पचास हजार का सामान बटोर ले गए। दुकान स्वामी को शुक्रवार सुबह इसकी जानकारी तब हुई जब वह दुकान खोलने पहुंचा। दुकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।

मनिकापुर में बिहार बक्सर मार्ग पर रामनाथ की परचून की दुकान हैं। गुरुवार की शाम वह दुकान बंद कर घर चल गया था। रात में चोर दुकान के शटर की साइड को तोड़कर दुकान के अंदर पहुचे। दुकान में रखा समान और नकदी चोरी कर ले गए। दुकान मालिक सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तो शटर खुला देख कर दंग रह गया। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। काफी समान गायब था। रामनाथ के अनुसार चोर नकदी सहित 50 हजार का सामान ले गए हैं। उसने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी हैं।

chat bot
आपका साथी