क्रय केंद्रों पर धान डंप होने से किसान परेशान

जागरण टीम उन्नाव क्रय केंद्रों पर धान डंप पड़ा है और मिलर्स की मनमानी चल रही है। इस

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 04:25 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 04:25 PM (IST)
क्रय केंद्रों पर धान डंप होने से किसान परेशान
क्रय केंद्रों पर धान डंप होने से किसान परेशान

जागरण टीम, उन्नाव : क्रय केंद्रों पर धान डंप पड़ा है और मिलर्स की मनमानी चल रही है। इस पर अभी तक कोई अंकुश नहीं लग सका है। हाल यह है कि बीघापुर, भगवंतनगर, मौरावां में धान खरीद बंद पड़ी है। साथ ही किसानों का बकाया भुगतान भी फंसा हुआ है।

विकासखंड बीघापुर परिसर में पीसीएफ के खुले धान क्रय केंद्र से मिलर द्वारा धान की उठान लगातार न किए जाने से गोदाम में 3290 क्विंटल धान डंप पड़ा हुआ है। धान की उठान न होने से एक सप्ताह से लगभग दो दर्जन किसान जहां अपना धान बेचने के लिए केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं, तकनीकी कारणों से ब्लाक हुई आइडी के चलते दो दर्जन से अधिक किसानों का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। पीसीएफ केंद्र बीघापुर में अब तक 7385,60 क्विंटल की हुई धान खरीद में मिलर द्वारा 4140 क्विंटल धान का उठान किया गया है। अभी भी गोदाम में 3290 क्विटल धान डंप पड़ा है। इस धान की उठान न हो पाने से गोदाम में धान रखने की जगह न होने से देवीदीन, सुनील कुमार, चंद्रपाल जैसे लगभग दो दर्जन किसान अपना धान बेचने के लिए केंद्र पर रोज चक्कर लगा रहे हैं। इसी तरह किसान गोविद नरायन, अनिल कुमार, राकेश कुमार, वीरेंद्र कुमार बताते हैं कि केंद्र प्रभारी की आइडी लॉक हो जाने की वजह से उनके भुगतान भी नहीं हो पा रहे हैं। केंद्र प्रभारी राकेश ने धान उठान की धीमी गति को स्वीकारते हुए कहा उठान के प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने कुछ पंजीकृत किसानों की खरीद बाकी होना व तकनीकी कारणों से आइडी लॉक होने की बात स्वीकारते हुए कहा उच्च अधिकारी समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत हैं।

----------

भगवंतनगर में 1210 क्विंटल धान डंप

- कस्बा भगवंत नगर के विपणन शाखा धान क्रय केंद्र में कांटा बंद है। केंद्र प्रभारी कुमुद त्रिपाठी ने बताया कि 15000 क्विंटल के सापेक्ष केंद्र में 24251 क्विंटल 20 किलो खरीद हो चुकी है। इतने धान के सापेक्ष 16348 क्विंटल 30 किलो चावल बनेगा। इतने चावल के सापेक्ष 8641 क्विंटल चावल भेजा जा चुका है। 7607 क्विंटल 6 किलो 800 ग्राम शेष बचा है। केंद्र में 1210 क्विंटल धान डंप है। 18 किसानों मे से 4 किसानों के नाम रिजेक्ट है जबकि 14 किसान पेडिग है।

------------

साइट बंद होने से खरीद बंद

- पुरवा क्षेत्र में साइट बंद होने से खरीद बंद पड़ी हुई है। जिससे किसान परेशान है। जबकि, पूर्व में हो चुकी खरीद का पैसा किसानों के पास आ चुका है। तुसरौर केंद्र में कुछ माल डंप पड़ा है।

------------

एक नजर खरीद पर

क्रय केंद्र- 33

खरीद- 21045.78

प्रतिशत- 90 फीसद

लाभांवित किसानों की संख्या- 5154

chat bot
आपका साथी