गाजे बाजे के साथ दी गणपति बप्पा को विदाई

जागरण संवाददाता उन्नाव रविवार को अनंत चतुर्दशी पर पूजा अर्चना के बाद भजन कीर्तन के साथ घर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:22 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:22 PM (IST)
गाजे बाजे के साथ दी गणपति बप्पा को विदाई
गाजे बाजे के साथ दी गणपति बप्पा को विदाई

जागरण संवाददाता, उन्नाव : रविवार को अनंत चतुर्दशी पर पूजा अर्चना के बाद भजन कीर्तन के साथ घरों में स्थापित प्रथम पूज्य गणपति को विदाई दी गई। भक्त गाजेबाजे के साथ स्थापित प्रतिमाओं को शुक्लागंज व अन्य विसर्जन स्थालों पर ले गए। जहां गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ का गगन भेदी उद्घोष करते हुए गणपति बप्पा की मूर्तियों का विसर्जन किया।

शहर में शाहगंज, धवनरोड, कब्बाखेड़ा, सिविल लाइंस मौहारी बाग, एबीनगर आदि स्थानों से भक्त गाजे बाज के प्रतिमा विसर्जन के लिए गए। विसर्जन यात्रा में शामिल भक्त अबीर गुलाल उड़ाते चल रहे थे। भक्त चला रे चला भक्तों को छोड़ कर विनायक चला के गीत पर झूमते रहे। हजारी टोला सिद्धनाथ मंदिर में चल रहे श्री गणेश महोत्सव का रविवार को समापन हुआ। समापन पूजन के बाद प्रतिमा शुक्लागंज में गंगा के पावन तट पर विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा में गगन पांडे, मानी द्विवेदी, नीरज त्रिपाठी हर्षित पांडे, राजेश श्रीवास्तव, विजय द्विवेदी, हनुमान प्रसाद, इंदु श्रीवास्तव, गप्पू श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव शामिल रहे।

कस्बा औरास के जंगलेश्वर मंदिर परिसर में चल रहे गणेश उत्सव के बाद स्थापित मूर्ति को गाजे बाजे के साथ सई नदी में विसर्जित किया गया। महोत्सव आयोजक मधुर सिंह आभार जताया।

कस्बा मोहान में सप्ताह भर चले गणपति महोत्सव का रविवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हुआ। सलखेमऊ मोहल्ले से विपिन कनौजिया, शैलेन्द्र, लाल सिंह, प्रांजुल प्रजापति व बाबा बिहारी दास मंदिर परिसर से सिद्धि विनायक मंडल सदस्यों सहित सैकड़ों भक्त बैंड बाजे ढोल नगाड़ों के साथ युवाओं ने विसर्जन यात्रा निकाली। बाबा बिहारी दास मंदिर, खुर्दमोहान, तिलक नगर की गणपति प्रतिमाओं को भी सई नदी में विसर्जित किया गया। विपिन, कन्नौजिया, कल्लू, श्याम राठौर, संदीप निगम, संतोष विश्वकर्मा, संजीत साहू, प्रखर साहू, अजय कश्यप, तारा चंद्र रावत, सोनू सिंह, कपिल, हरिवंस, समरजीत, महेश, हाजी जुबेर, भईयू सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे। नाबगंज, पुरवा, सुमेरपुर, बिहार पाटन, भगवंतनगर आदि से प्रतिमाओं को ले जाकर बक्सर गंगातट पर विसर्जित किया गया। बांगरमऊ, गंजमुरादाबाद की विसर्जन यात्रा नानामऊ गंगा तट पर जाकर समाप्त हुई, फतेहपुर चौरासी क्षेत्र दबौली और परियर में भी श्रीगणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ।

chat bot
आपका साथी