श्रीरामलीला और कृष्ण लीला महोत्सव का लिया आनंद

जागरण संवाददाता उन्नाव साकेत धाम में चल रही श्रीरामलीला और कृष्ण लीला महोत्सव में सोमवार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 07:39 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 07:39 PM (IST)
श्रीरामलीला और कृष्ण लीला महोत्सव का लिया आनंद
श्रीरामलीला और कृष्ण लीला महोत्सव का लिया आनंद

जागरण संवाददाता, उन्नाव : साकेत धाम में चल रही श्रीरामलीला और कृष्ण लीला महोत्सव में सोमवार को सुबह नंद महोत्सव लीला का आयोजन किया गया। जिसमें सभी गोकुलवासी नंद बाबा को बधाई देते हुए भावविभोर होते हैं। इसी के साथ कृष्ण की बाल लीलाओं के बीच पूतना का वध श्रीकृष्ण करते है।

रविवार रात को रामलीला में मंथरा के उकसाने पर कैकेयी राजा दशरथ से राम को वनवास और भरत को राजगद्दी का वचन लेती हैं। श्रीराम-लक्षण व सीता के वन गमन लीला का मनोहारी मंचन किया गया। वनवास के गम में व्यथित हो दशरथ विलाप करते हुए अपने प्राण त्याग देते हैं। पंचवटी विश्राम और सूर्पनखा की नाक कान काटने तक की लाला का मंचन किया गया। सांसद डा. हरि साक्षी महाराज के साथ श्रीराम लीला कमेटी के पदाधिकारियों और सहयोगियों ने आरती में भाग लिया।

......

साकेत धाम में 70 फीट ऊंचा होगा रावण का पुतला

- साकेत धाम में चल रहे श्रीराम लीला महोत्सव में इसबार 70 फिट ऊंचा रावण का पुतला जलाया जाएगा। रामचंद्र उर्फ बड़क्के रावण का पुतला बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि रावण का पुतला ढाल तलवार चलाने के साथ आंखों से आग के गोला भी बरसाएगा।

chat bot
आपका साथी