महिला कोरोना वारियर्स को सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

जागरण संवाददाता उन्नाव भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू किए

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 06:52 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 07:19 PM (IST)
महिला कोरोना वारियर्स को सम्मानित कर बढ़ाया हौसला
महिला कोरोना वारियर्स को सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

जागरण संवाददाता, उन्नाव : भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू किए गए सेवा समर्पण कार्यक्रम के तहत सोमवार को भाजपा कार्यालय में महिला कोरोना वारियर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें 71 वारियर्स को सम्मानित कर नारीशक्ति के कार्यों को सराहा गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि कोरोना काल में महिला कोरोना वारियर्स ने बहुत ही साहस के साथ काम किया। उन्होंने रोगी सेवा की वह भी घर परिवार और बच्चों तक से दूर रहकर। जिसकी सराहना प्रधानमंत्री ने भी की थी। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री हम सबके के लिए आदर्श हैं। उनके नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना दीक्षित ने कहा कि भाजपा ही महिलाओं का सम्मान करना जानती है। जिला महिला व पुरुष अस्पताल, पुलिस और अन्य विभागों की महिला कोरोना वारियर्स को प्रशस्तिपत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य सुरुचि अग्निहोत्री, उपाध्याक्ष प्रीति चौरसिया, सुनीता प्रजापति, महामन्त्री पुनीता दीक्षित, मंत्री श्रद्धा वाजपेयी, सौम्या द्विवेदी, श्रीदेवी लोधी , गुड़िया चौहान व सोशल मीडिया प्रभारी यशी सिंह मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी