विद्युत विभाग ने आजादनगर में चलाया कांबिंग अभियान

संवाद सहयोगी शुक्लागंज विद्युत विभाग ने मंगलवार को आजादनगर में कांबिग अभियान चलाया। क्षेत्र में

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Oct 2020 11:54 PM (IST) Updated:Tue, 13 Oct 2020 11:54 PM (IST)
विद्युत विभाग ने आजादनगर में चलाया कांबिंग अभियान
विद्युत विभाग ने आजादनगर में चलाया कांबिंग अभियान

संवाद सहयोगी, शुक्लागंज: विद्युत विभाग ने मंगलवार को आजादनगर में कांबिग अभियान चलाया। क्षेत्र में रखे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर से जितने घरों में बिजली के कनेक्शन दिए गए थे, उन्हें चेक किया गया। अभियान की अगुवाई कर रहे एसडीओ रचित खन्ना ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं पर विद्युत का बिल बकाया था। उन बकाएदारों से बिल जमा करके विच्छेदन से बचने को कहा गया है। दस हजार रुपये से अधिक के 12 विद्युत बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। एक घर में कटिया डालकर की जा रही बिजली चोरी पकड़ी गई, वहीं चार घरों में मीटर गड़बड़ पाए गए। जिन्हें मौके पर ही बदला गया। एक घर में नया मीटर लगाया गया। एसडीओ ने बताया कि कांबिग अभियान चलता रहेगा। रोजाना नगर के किसी भी क्षेत्र के एक ट्रांसफार्मर के कनेक्शन चेक किए जाएंगे। बकाएदारों से बिल जमा कराए जाएंगे। अभियान में जेई विष्णु शुक्ला समेत विद्युत स्टाफ रहा।

chat bot
आपका साथी