चौपाल में किसानों से किए विकास के वादे

संवाद सूत्र फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के एक गांव में ग्राम किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 05:48 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 05:48 PM (IST)
चौपाल में किसानों से किए विकास के वादे
चौपाल में किसानों से किए विकास के वादे

संवाद सूत्र, फतेहपुर चौरासी: क्षेत्र के एक गांव में ग्राम किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक के साथ भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार ने अपनी निधि से ग्राम पंचायत सादुल्लापुर को 150 मीटर पक्की सड़क देने के साथ ही दबौली और फतेहपुर चौरासी में धान क्रय केंद्र लगाए जाने का वादा किया। विधायक ने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों के लिए हितकर साबित हो रही है। कार्यसमिति सदस्य ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी किसान धान व आलू की फसल की देखरेख करें। उनमें होने वाले रोगों की समयानुसार जानकारी बीज भंडार व कृषि रक्षा इकाई तक पहुंचाएं। जिससे उचित निवारण हो सके। इस मौके पर प्रधान जितेंद्र राजपूत, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा अजय चौहान, संजय राजपूत, संजय प्रधान समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी