सरकार के चार साल के कार्यकाल लेखाजोखा पेश करेगी विकास पुस्तिका

जागरण संवाददाता उन्नाव प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर विकास पुस्तिका का विमोचन श्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Mar 2021 05:53 PM (IST) Updated:Thu, 18 Mar 2021 05:53 PM (IST)
सरकार के चार साल के कार्यकाल लेखाजोखा पेश करेगी विकास पुस्तिका
सरकार के चार साल के कार्यकाल लेखाजोखा पेश करेगी विकास पुस्तिका

जागरण संवाददाता, उन्नाव: प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर विकास पुस्तिका का विमोचन शुक्रवार को निराला प्रेक्षागृह में विधानसभा अध्यक्ष की उपस्थिति में किया जाएगा। इसके साथ ही 24 मार्च तक जिले में विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बतौर नोडल अधिकारी इस आयोजन के विस्तृत दिशा-निर्देश अपने कार्यालय में अधिकारियों को गुरुवार को दिये।

सीडीओ ने कहाकि प्रदेश मुख्यालय पर 11 बजे से मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्रेस-वार्ता, चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तैयार की गई फिल्म का अवलोकन, गीत का विमोचन, प्रदेश स्तरीय 'विकास पुस्तिका' का विमोचन, प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम की प्रेस वार्ता का पूरे प्रदेश में सजीव प्रसारण होगा। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के समापन के तुरंत बाद जनपद मुख्यालय पर प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन, चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तैयार की गई जनपद स्तरीय 'विकास पुस्तिका' का विमोचन किया जायेगा। जिसके लिए मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी और जिला विकास अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी,समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के कुछ लाभार्थियों को योजनाओं यथा वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, ऋण/टूलकिट योजना आदि में धनराशि अथवा प्रमाण-पत्र जैसे गोल्डन कार्ड तथा दिव्यांगजनों को ट्राई साईकिल, उपकरण आदि का वितरण किया जायेगा। जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं का आयोजन जनपद के माननीय सांसद, माननीय विधायक (विधानसभा व विधानसभा परिषद) की उपस्थिति में किया जाएगा।

.........

- 20 मार्च को सभी विधान सभा क्षेत्रों में जनसभाओं का आयोजन।

- 21 मार्च को ग्रामीण क्षेत्रों में 'मिशन किसान कल्याण' में मेलों का आयोजन होगा।

- नगरीय क्षेत्र में 'मिशन व्यापारी कल्याण' के रूप में प्रत्येक नगर पालिका, नगर पंचायत में व्यापारियों व लघु उद्यमियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, टूलकिट, ऋण वितरण तथा प्रगतिशील व्यापारियों व लघु उद्यमियों का सम्मान किया जायेगा।

- 22 मार्च को 'मिशन शक्ति' के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा स्तर पर मिशन शक्ति के लिए महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सेल्फ डिफेन्स व एंटीरोमियो स्क्वॉड आदि से संबंधित सम्मेलनों का आयोजन किया जायेगा।

- 23 मार्च, को मिशन रोजगार के कार्यक्रम किए जाएंगे।

- 24 मार्च को मिशन श्रमिक कल्याण के अंतर्गत विकासखंड स्तर पर मिशन श्रमिक कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी