शहर का दशहरा मेला आज, बारिश के बाद भी हुआ रामलीला का मंचन

जागरण संवाददाता उन्नाव शहर में चल रहे श्रीराम लीला महोत्सव में बारिश का असर देखने को

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 08:39 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 08:39 PM (IST)
शहर का दशहरा मेला आज, बारिश के बाद भी हुआ रामलीला का मंचन
शहर का दशहरा मेला आज, बारिश के बाद भी हुआ रामलीला का मंचन

जागरण संवाददाता, उन्नाव : शहर में चल रहे श्रीराम लीला महोत्सव में बारिश का असर देखने को मिला। साकेत धाम मैदान में पानी भर जाने से आयोजकों को रामलीला के मंचन की व्यवस्था करने के लिए दिन भर पसीना बहाना पड़ा। सुबह और शाम की लीला का मंचन मैदान पर बने हाल में किया गया। दर्शक भी कम पहुंचे। वहीं शहर में परंपरागत रूप से दशहरा के पांचवें दिन बुधवार पूर्णमासी को श्रीराम-रावण युद्ध के मंचीय अभिनय के बाद रावण पुतला दहन होगा।

रात भर बारिश से साकेत धाम रामलीला मैदान में पानी भर गया था। इससे श्रीरामलीला कमेटी ने किसी तरह पूरा दिन पानी निकलवा मिट्टी डलवा श्रीराम लीला के मंचन की व्यवस्था की गई। सुबह रामलीला मैदान स्थिति कार्यालय के हाल में श्रीकृष्ण लीला हुई। जिसमें माखन चोरी की लीला की गई। वहीं रात में श्रीरामलीला में सीताहरण, सुग्रीव मिताई, बाली वध, लंका दहन तक की लीला का मंचन किया गया। वहीं, बुधवार को परंपरागत रूप से श्रीराम लीला कमेटी साकेत धाम और श्रीरामलीला वकील संघ मैदान आदर्शनगर में रावण पुतला का दहन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी