कुंदन रोड सबस्टेशन का सर्किल ब्रेकर क्षतिग्रस्त, 10 घंटे बिजली रही गुल

जागरण संवाददाता उन्नाव शहर की बिजली व्यवस्था दिनों दिन लोगों के लिए मुसीबत का कारण बनती

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 12:14 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 12:14 AM (IST)
कुंदन रोड सबस्टेशन का सर्किल ब्रेकर क्षतिग्रस्त, 10 घंटे बिजली रही गुल
कुंदन रोड सबस्टेशन का सर्किल ब्रेकर क्षतिग्रस्त, 10 घंटे बिजली रही गुल

जागरण संवाददाता, उन्नाव : शहर की बिजली व्यवस्था दिनों दिन लोगों के लिए मुसीबत का कारण बनती जा रही है। शुक्रवार रात बड़ा चौराहा के निकट ट्रक की टक्कर से पोल व तार टूटने के बाद रात भर बिजली की आवाजाही ने लोगों को परेशान किया। शनिवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे सिटी पावर हाउस की 33 केवी लाइन में आए फाल्ट से 132 केवी कुंदन रोड पावर हाउस की सर्किट ब्रेकर क्षति ग्रस्त हो गई। इस के बाद करीब 10 घंटे के लिए आधे शहर में बिजली गुल हो गई। जो रात करीब नौ बजे सामान्य हो सकी।

शुक्रवार शाम से ही शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था कुछ इस तरह से चरमराई की आधा शहर प्रभावित हो गया। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की आंख मिचौली लोगों के लिए खाज बन गई। शनिवार शाम शहर के बड़ा चौराहा के निकट एक ट्रक की टक्कर से पोल क्षतिग्रस्त हुआ और तार भी टूट गये। इसके चलते रात करीब एक बजे तक फाल्ट ठीक करने के नाम पर बिजली बंद रही। कुछ देर के लिए आपूर्ति दी गई उसके बाद ही सिटी पावर हाउस में आई तकनीकी खराबी के कारण फिर से बिजली काट दी गई। इससे बड़ा चौराहा छोटा चौराहा, धवनरोड, स्टेशन रोड, शाहगंज, छिपियाना, कंजी, हाकिम टोला, एबी नगर, जामा मस्जिद, तालिब सराय, पुरानी बाजार आदि इलाकों में बिजली संकट गहराया रहा।

सुबह कुछ देर के लिए बिजली मिलने के बाद करीब साढ़े 11 बजे सिटी पावर हाउस की लाइन में आई खराबी से 132 केवी कुंदन रोड सब स्टेशन का सर्किट ब्रेकर तेज आवाज के साथ क्षतिग्रस्त हो गया। इससे करीब आधे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी होते ही अधिशासी अभियंता एससी शर्मा, एसडीओ विशाल वर्मा की अगुवाई में मरम्मत कार्य शुरू हुआ। जिसके बाद ब्रेकर की मरम्मत करीब 10 घंटे तक चली। इस बीच प्रभावित क्षेत्र के कुछ हिस्सों में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत आपूर्ति दी गई। रात नौ बजे के करीब आपूर्ति सामान्य रूप से दी गई। इस बीच लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

chat bot
आपका साथी