बोर्ड ने भेजे प्रश्न पत्र, महकमा अलर्ट

जागरण संवाददाता, उन्नाव: यूपी बोर्ड परीक्षा तिथियों को नजदीक देख उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद ने

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 05:12 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 06:23 PM (IST)
बोर्ड ने भेजे प्रश्न पत्र, महकमा अलर्ट
बोर्ड ने भेजे प्रश्न पत्र, महकमा अलर्ट

जागरण संवाददाता, उन्नाव: यूपी बोर्ड परीक्षा तिथियों को नजदीक देख उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बची तैयारियों को पूरा करने में दिन-रात एक किया है। कॉपियों के बाद शुक्रवार से इंटर और हाईस्कूल के पेपर को भेजना शुरू किया है। 115 इंटर और 72 हाईस्कूल केंद्र के लिए प्रश्न पत्रों का बंडल जीआइसी भेजा गया। स्ट्रांग रूम में बंडलों को सुरक्षित कराते हुए पुलिस का पहरा बढ़ाया गया है।

सात फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होनी हैं। विषयों के प्रश्न पत्रों का बंडल शुक्रवार को बोर्ड द्वारा भेजते हुए उन्हें स्ट्रांग रूम में डबल लॉक में रखे गए। पेपर भेजने से पूर्व बोर्ड अधिकारियों ने डीआइओएस को निर्देशित कर दिया था। प्रश्न पत्रों के बंडल पहुंचने से पूर्व डीआइओएस राकेश कुमार और परमात्मा शरण जीआइसी पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीआइओएस ने पुलिस प्रशासन की मदद ली। सीसीटीवी की निगरानी में प्रश्न पत्रों के बंडल को ट्रक से उतारा गया। बोर्ड के आदेशानुसार स्ट्रांग रूम में लगे कैमरे से प्रश्न पत्रों पर निगरानी 24 घंटे होगी। सुरक्षा के लिए यहां पर पुलिस बल लगा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी