हाईवे पर सफर म प्रवासियों के आराम का बंदोबस्त

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अब सफर कर रहे प्रवासियों को आराम करने और नित्यक्रिया के लिए प्रशासन माकूल बंदोबस्त करेगा। इसके लिए आश्रय स्थल बनाए जाएंगे। जहां हवा पानी से लेकर नाश्ते तक का प्रबंध होगा। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दो स्थानों पर आश्रय स्थल बनाने का निर्णय शासन के आदेश पर लिया गया है। जहां प्रवासियों के लिए दैनिक क्रिया से लेकर आराम करने और जलपान का प्रबंध प्रशासन करेगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 May 2020 07:16 PM (IST) Updated:Wed, 20 May 2020 06:09 AM (IST)
हाईवे पर सफर म प्रवासियों के आराम का बंदोबस्त
हाईवे पर सफर म प्रवासियों के आराम का बंदोबस्त

जागरण संवाददाता, उन्नाव : लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अब सफर कर रहे प्रवासियों को आराम करने और नित्यक्रिया के लिए प्रशासन ने माकूल बंदोबस्त किया है। इसके लिए विश्राम स्थल बनाए गए हैं, जहां हवा पानी से लेकर नाश्ते तक का प्रबंध किया गया है। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दो स्थानों पर विश्राम स्थल बनाने का निर्णय शासन के आदेश पर लिया गया है। जहां प्रवासियों के लिए दैनिक क्रिया से लेकर आराम करने और जलपान तक का प्रबंध प्रशासन ने किया है।

प्रवासियों के दर-दर भटकने और वतन तक पहुंचने में परेशानी उठाने को लेकर सरकार ने चिता जताई है। मुख्यमंत्री ने असुरक्षित वाहनों और पैदल यात्रा करने वाले प्रवासियों को सुरक्षित सफर तय कराने से लेकर उनके विश्राम करने के लिए मुख्य मार्ग पर प्रबंध कराने का आदेश प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को दिया गया है। मुख्यमंत्री का आदेश होने के बाद मंगलवार को लखनऊ कानपुर हाईवे पर गंगाघाट थाना क्षेत्र में मुख्यमार्ग किनारे बंद पड़े एक रेस्टोरेंट को विश्राम स्थल बनाया गया है। दूसरा विश्राम स्थल सोहरामऊ से पहले बनाया जाएगा। इसके लिए स्थल चयन कराया जा रहा है।

--------------

विश्राम स्थल में मिलेंगी यह सुविधा

- सफर कर रहा कोई भी प्रवासी विश्राम स्थल में आराम कर सकता है। यहां उनके लिए गद्दा, पानी और सूक्ष्म नाश्ता भी मिलेगा। डीएम रवींद्र कुमार के निर्देश पर हाईवे किनारे जाजमऊ क्षेत्र में बंद वीआईपी फैमिली रेस्टोरेंट में अल्प विश्राम स्थल बनाया गया है। जहां लगभग पांच सौ प्रवासी मजदूरों के नाश्ते के लिए लइया, चना, गुड़, केला, बिस्कुट, ठंडा पानी आदि का पूरा प्रबंध रहेगा।

--------------

नगर पालिका और पंचायत अफसर देखेंगे व्यवस्था

- विश्राम स्थलों पर आने वाले प्रवासियों को पानी नाश्ता आदि उपलब्ध कराने से लेकर साफ सफाई कराने तक लिए ईओ गंगाघाट सुनील मिश्र और डीपीआरओ को जिम्मेदारी सौपी गई है। वह प्रवासियों को विश्राम स्थल पर सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे।

--------------

डीएम ने किया शुभारंभ

- डीएम रवींद्र कुमार मंगलवार को एसपी विक्रांत वीर के साथ जाजमऊ क्षेत्र में स्थित विश्राम स्थल पहुंचे। उन्होंने विश्राम स्थल की व्यवस्था को देखा और उसके बाद कुछ प्रवासियों को नाश्ता और पानी के साथ जिनके पास मास्क नहीं थे उन्हें मास्क देकर विश्राम स्थल का शुभारंभ किया।

chat bot
आपका साथी