भदई पूर्णमासी का स्नान कर पित्रों को दिया जल

संवाद सूत्र परियर भादों महीने के अंतिम दिन परियर गंगा तट पर भोर पहर से ही श्रद्धालु पहुं

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 08:29 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 08:29 PM (IST)
भदई पूर्णमासी का स्नान कर पित्रों को दिया जल
भदई पूर्णमासी का स्नान कर पित्रों को दिया जल

संवाद सूत्र, परियर : भादों महीने के अंतिम दिन परियर गंगा तट पर भोर पहर से ही श्रद्धालु पहुंच गए। इसके बाद स्नान पूजन कर दान पुण्य किया। वहीं पितृ पक्ष के लिए गंगा तट पर पहुंचे लोगों ने गंगा में स्नान कर तर्पण कर पूर्वजों को जल अर्पित किया।

पौराणिक क्षेत्र परियर के गंगा तट पर भादों की पूर्णमासी को श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पूजा अर्चना की। तीर्थपुरोहितों को दान दक्षिणा दी और बाबा बलखंडेश्वर महादेव व जानकी कुंड पहुंचकर पूजा अर्चना के साथ परिवार के लिए मंगल कामना की। वहीं अपने पूर्वजों की आत्मशांति के लिए ही गंगा स्नान कर पूर्वजों को जल अर्पित करने वाले भी पहुंचे। मान्यता के अनुसार भादों पूर्णिमा के दिन पित्र पूजा का प्रथम दिवस माना जाता है। इस पूजा के साथ ही आज से दो सप्ताह तक पित्रों का ध्यान कर पूजन, ध्यान व विसर्जन करके परिवार की कुशलता मांगते हैं।

chat bot
आपका साथी