प्रशासन ने हड़ताली एंबुलेंस कर्मियों को हटाया, नए चालकों से शुरू कराई एंबुलेंस सेवा

जागरण संवाददाता उन्नाव एक तरफ अपनी मांगों को लेकर एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर अडिग र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 01:14 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 01:14 AM (IST)
प्रशासन ने हड़ताली एंबुलेंस कर्मियों को हटाया, नए चालकों से शुरू कराई एंबुलेंस सेवा
प्रशासन ने हड़ताली एंबुलेंस कर्मियों को हटाया, नए चालकों से शुरू कराई एंबुलेंस सेवा

जागरण संवाददाता, उन्नाव : एक तरफ अपनी मांगों को लेकर एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर अडिग रहे तो दूसरी तरफ प्रशासन पचास फीसद एंबुलेंस चलाने के प्रयास में लगा रहा। कई चक्र में वार्ता के बाद भी बात नहीं बनी तो गुरुवार को प्रशासन ने सख्त रूख अपनाया। हड़ताल कर रहे एंबुलेंस कर्मियों को हटाकर उनके स्थान पर नये चालकों की तैनाती कर 62 एंबुलेंस आज चलवाई। यह बात अलग रही नये चालक होने रोगियों को परेशानी का समाना करना पड़ा।

डीएम रवींद्र कुमार के निर्देश पर एडीएम राकेश सिंह और नगर मजिस्ट्रेट चंदन पटेल ने बुधवार रात से लेकर गुरुवार सुबह दस बजे के मध्य तीन चक्र में हड़ताल पर चल रहे एबुलेंस कर्मचारियों और उनके संघ के नेताओं से वार्ता कर पचास फीसद एंबुलेंस चलाने को कहा। संघ अध्यक्ष विवेक कुमार ने इससे इन्कार कर दिया। इसके बाद नगर मजिस्ट्रेट ने सभी एंबुलेंस की चाबी और उनके जीवीके कंट्रोल के मोबाइल सिम जमा करा लिए। आनन फानन में नये चालक बुला 62 चालकों को नयी तैनाती दे एंबुलेंस की स्टेयरिग थमा दी। इस चालकों को जीवीके कंपनी के प्रोग्राम मैनेजर विराट ने एंबुलेंस काल और अन्य जरूरी सावधानियां बताई। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि सभी सीएचसी और पीएचसी पर एक-एक एंबुलेंस रहेगी।

----

कई चालक नहीं स्टार्ट कर पाए गाड़ी

नये एबुलेंस चालकों में कई गाड़ी स्टार्ट नहीं कर पाए उन्होंने साथी चालकों से इसमें मदद ली। किसी को हूटर सायरन कहां से बजेगा तो किसी को स्ट्रेचर कैसे निकाला और रखा जाएगा इसकी भी जानकारी नहीं थी। हालांकि प्रोग्राम मैनेजर उन्हें प्रशिक्षित करते रहे।

-----

सभी 87 एंबुलेंस की सौंपी चाबी

एंबुलेंस कर्मचारी संघ अध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि जिले में चार एएलएस और 102 और 108 की मिलाकर 87 एंबुलेंस हैं सभी की चाबी प्रशासन को दे दी गई।

-----

एंबुलेंस कर्मियों ने लखनऊ किया कूच

देर रात एंबुलेंस कर्मचारी संघ अध्यक्ष विवेक कुमार के नेतृत्व में हड़ताल कर रहे सभी 312 एंबुलेंस कर्मचारी लखनऊ कूच कर गए। संघ के संदीप ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर लखनऊ जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी