बारिश में बेदम हुआ 89 लाख का निर्माण

संवाद सूत्र नवाबगंज विकासखंड के गांव परसंदन से दुंदपुर जाने वाले मार्ग पर छह माह पहले 89

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 07:09 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 07:09 PM (IST)
बारिश में बेदम हुआ 89 लाख का निर्माण
बारिश में बेदम हुआ 89 लाख का निर्माण

संवाद सूत्र, नवाबगंज : विकासखंड के गांव परसंदन से दुंदपुर जाने वाले मार्ग पर छह माह पहले 89 लाख की लागत से सड़क और पुल का निर्माण कराया गया था। निर्माण जरा सी बरसात में ही बेदम हो चुका है। पानी के साथ सड़क बहने लगी है। वहीं पुल पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं। जिससे आवागमन बाधित है। लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाया गया पुल और उसके दोनों ओर की सड़क ज्यादा दिन टिक नहीं सकी। बरसात होते ही इस निर्माण के मानक की परतें खुलने लगी हैं। जिसके बाद देखते ही देखते कहीं सड़क बह गई तो कहीं बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। गांव के शिवदीप सिंह, रमेश, नीरज ने बताया की सड़क पहली बरसात में ही बह जाने से पता चल रहा है कि कितना भ्रष्टाचार हुआ है। लोक निर्माण विभाग के जेई निर्भय शर्मा ने बताया कि उनकी जानकारी में नहीं है। अगर ऐसा है तो ठेकेदार को नोटिस देकर सही कराया जायेगा।

chat bot
आपका साथी