105 हड़ताली एंबुलेंस कर्मी लौटे, मरीजों की परेशानी बरकरार

जागरण संवाददाता उन्नाव एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। इस बीच नई भ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 07:30 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 07:30 PM (IST)
105 हड़ताली एंबुलेंस कर्मी लौटे, मरीजों की परेशानी बरकरार
105 हड़ताली एंबुलेंस कर्मी लौटे, मरीजों की परेशानी बरकरार

जागरण संवाददाता, उन्नाव : एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। इस बीच नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी मिलने के बाद हड़ताल पर चल रहे एंबुलेंस कर्मचारियों में 105 काम पर वापस लौट आए। स्वास्थ्य प्रशासन के अनुसार 84 एंबुलेंस हैं। अब सभी पर एक-एक पुराना कर्मचारी तैनात कर एंबुलेंस सेवा को सुचारू किया गया है। वहीं दूसरी तरफ अन्य एंबुलेंस कर्मी सोमवार को भी हड़ताल पर रहे। संघ के पदाधिकारी लखनऊ में होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होने चले गए। अभी लगभग 200 कर्मचारी हड़ताल पर रहकर संघर्ष कर रहे हैं। एसोसिएशन अध्यक्ष विवेक कुमार के नेतृत्व में दो दर्जन कर्मचारी लखनऊ चले गए, अन्य कर्मी धरना देते रहे। एंबुलेंस कर्मचारी संघ अध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि जिसे काम पर लौटना हो वो जाए। जो संगठन के साथ हैं हम उनका स्वागत करते हैं।

..............

ई रिक्शा और आटो से पहुंचे मरीज

- एंबुलेंस सेवा भले ही धीरे-धरे बहाल होने लगी हो लेकिन, अभी मरीजों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। सोमवार को प्रसूता से लेकर गंभीर मरीज तक एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाए गए।

............

नये चालक स्ट्रेचर भी नहीं निकाल पा रहे

नये चालक एंबुलेंस तो दौड़ा रहे हैं लेकिन अभी उन्हें तकनीकी प्रशिक्षण की जरूरत है। आलम यह है कि वह स्ट्रेचर तक नहीं निकाल पा रहे हैं। तीमारदारों को इमरजेंसी से स्ट्रेचर लाकर स्वयं मरीज ले जाना पड़ रहा है।

..........

शुरू हुई जननी ड्राप बैक सेवा

- सोमवार को जिला अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाली जच्चा व बच्चा को घर पहुंचाने के लिए संचालित जननी ड्राप बैक सेवा शुरू की गई। प्रोग्राम मैनेजर ने तीन जच्चा बच्चा को घर भेजने का दावा किया।

chat bot
आपका साथी