लाभ की उम्मीद में एक लाख तक पहुंची कामगारों की पंजीयन संख्या

सुलतानपुर संक्रमण काल में महानगरों से वापसी किए लोग अब परदेस की ओर रुख नहीं कर रहे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 11:24 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 11:24 PM (IST)
लाभ की उम्मीद में एक लाख तक पहुंची कामगारों की पंजीयन संख्या
लाभ की उम्मीद में एक लाख तक पहुंची कामगारों की पंजीयन संख्या

सुलतानपुर : संक्रमण काल में महानगरों से वापसी किए लोग अब परदेस की ओर रुख नहीं कर रहे हैं। स्थानीय स्तर पर रोजगार और सरकारी योजनाओं का लाभ पाने की उम्मीद में एक लाख कामगारों ने श्रम विभाग में पंजीयन कराया है। बीते वर्षो तक यह संख्या 20 हजार तक सिमटी थी। बीते दो माह से श्रम विभाग से ऑनलाइन पोर्टल के जरिए हर दिन एक सैकड़ा श्रामिक जुड़ रहे हैं। ऐसे में विभाग उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से संचालित तकरीबन 17 योजनाओं का लाभ पात्र श्रामिकों तक पहुंचाने की कार्ययोजना बना रहा है। संक्रमण के चलते तकरीबन चार लाख प्रवासियों ने घर वापसी की है।

अंशदान में होगा इजाफा : विभागीय योजनाओं का लाभ उसी श्रमिक को दिया जाता है जो अपना मासिक अंशदान विभाग में जमा करता है। 20 रुपये प्रतिमाह प्रति श्रमिक की दर से जमा होने वाले अंशदान की धनराशि का उपयोग शासन श्रमिक कल्याण की योजनाओं पर व्यय करता है। अब पंजीयन संख्या में वृद्धि से जिले को इस प्रयोजन के लिए अधिक बजट मिल सकेगा। इससे अधिक कामगारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचेगा। गहन होगी पात्रता की जांच :

पंजीयन की प्रक्रिया आसान करने के लिए इसे और विभाग की तकरीबन सभी योजनाओं के लिए आवेदन की व्यवस्था ऑनलाइन है। ऐसे में सिर्फ पंजीयन को आधार मान कर देय हित लाभ नहीं दिए जाएंगे। सहायक श्रमायुक्त नासिर खान ने बताया कि अलग अलग योजनाओं के लिए आए आवेदनों की पात्रता और इसका स्थलीय सत्यापन किया जाता है। विभाग के श्रम प्रर्वतन अधिकारी मौके पर जा कर गहन जांच के बाद ही लाभार्थी का चयन करते हैं।

chat bot
आपका साथी