मनाया गया संविधान दिवस, दिलाई गई शपथ

संगोष्ठी व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन संविधान की रक्षा का लिया गया संकल्प

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 10:33 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 10:33 PM (IST)
मनाया गया संविधान दिवस, दिलाई गई शपथ
मनाया गया संविधान दिवस, दिलाई गई शपथ

सुलतानपुर: शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक शुक्रवार को संविधान दिवस मनाया गया। महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना को पढ़ाते हुए भारतीय संविधान की जानकारी दी गई। संविधान में निहित मूल्यों एवं आदर्शो के आदर के लिए लोगों को शपथ दिलाते ही कानून की संरक्षा करने की अपील की गई।

केएनआइपीएसएस के विधि संकाय द्वारा 'संवैधानिक दर्शन एवं भारतीय समाज' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता अपर चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट शशि कुमार, प्राचार्य आलोक सिंह व विशिष्ट वक्ता पूर्व प्राचार्य डा. राधेश्याम सिंह द्वारा भारतीय दर्शन तथा संविधान सभा द्वारा संविधान निर्माण के प्रति मूल भावना पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

विधि संकाय समन्वयक बीपी सिंह, प्राध्यापक राम बेलास चौधरी, प्राध्यापिका पम्मी सिंह व 19 छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए गए। राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष रंजना सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर डा. अजित कुमार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र भारतीय संविधान का विशिष्ट लक्षण है।

सीताकुंड स्थित गनपत सहाय पीजी कालेज में व्याख्यान का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर पैनल एडवोकेट अमित कुमार पांडेय, पैरालीगल वालंटियर योगेश यादव, केके उपाध्याय, सुभाष त्रिपाठी, डा. नीलम त्रिपाठी, डा. गीता त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे। बार एसोसिएशन की ओर से दीवानी न्यायालय में राजमणि वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के तहत अधिवक्ताओं को संविधान की शपथ दिलाई गई।

इस मौके पर महासचिव हेमंत कुमार मिश्र, झिनकू राम विश्वकर्मा, तिलकधारी, राम सजीवन यादव, देवेश यादव, आदि मौजूद रहे। वहीं मोस्ट कल्याण संस्थान के तत्वावधान में जिला अस्पताल में आठ यूनिट रक्त का दान किया गया। इस मौके पर संतोष कुमार सोनकर, नरेंद्र कुमार निषाद, डा. प्रदीप सोनकर आदि उपस्थित रहे। कादीपुर स्थित बदली पीजी कालेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक भगेलूराम, प्राचार्य डा. रमाकांत वर्मा, उप प्राचार्य डा. गरुण उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। इसके साथ ही सभी तहसील मुख्यालयों पर भी संविधान दिवस मनाया गया।

डीएम-एसपी ने दिलाई शपथ

संविधान दिवस पर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने अधिकारियों व कर्मचारियों को कलेक्ट्रेट परिसर में शपथ दिलाई। इसके साथ ही पुलिस लाइन के अलावा सभी थाना व चौकियों में भारत के संविधान की प्रस्तावना का स्मरण किया गया। एसपी डा. विपिन कुमार मिश्र द्वारा अपने कार्यालय के सामने संविधान में निहित मूल्यों एवं आदर्शो के आदर के लिए शपथ दिलाई गई।

सीआरओ शमशाद हुसैन, अपर जिलाधिकारी मनोज पांडेय, डी प्रसाद, एसडीएम सदर, एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी, सीओ लम्भुआ सतीश चंद्र शुक्ल, डीडीओ डा. डीआर विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी