पराली को लेकर किसानों को स्वयंसेवी संगठन करेंगे जागरूक

जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया है कि वह कक्षा नौ से 12 तक के बचों को इस बारे में जागरूक कराएं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 11:32 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 11:32 PM (IST)
पराली को लेकर किसानों को स्वयंसेवी संगठन करेंगे जागरूक
पराली को लेकर किसानों को स्वयंसेवी संगठन करेंगे जागरूक

सुलतानपुर : खेतों में पराली न जलाने के संदर्भ में स्वयंसेवी संगठन अब किसानों को जागरूक करेंगे। उन्हें फसल अवशेषों को जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे। रविवार को डीएम ने इस विषय पर एनसीसी गाइड, नवयुवक दल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से चर्चा की। उन्हें नियमों की जानकारी दी। बताया कि अवशेष को जलाने पर दंड का प्राविधान है। शिकायत मिलने पर अर्थदंड व जेल दोनों की सजा हो सकती है। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया है कि वह कक्षा नौ से 12 तक के बच्चों को इस बारे में जागरूक कराएं। जिससे वह सब अपने घरों व आसपास के लोगों को पराली जलाने से पर्यावरण को पहुंचने वाली क्षति की जानकारी दे सकें।

chat bot
आपका साथी