कांग्रेस पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड की तरह चला रहीं प्रियंका : जयप्रताप

भाजपा ने योग्य महिलाओं के लिए पहले से ही दरवाजे खोल रखे हैं। वह तो कांग्रेस पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड की तरह संचालित कर रही हैं। जब कांग्रेस सत्ता में होती है तो इन्हें अनुसूचित जाति पिछड़े व महिलाएं याद नहीं आते।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 12:03 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 12:03 AM (IST)
कांग्रेस पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड की तरह चला रहीं प्रियंका : जयप्रताप
कांग्रेस पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड की तरह चला रहीं प्रियंका : जयप्रताप

सुलतानपुर : चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री व जिले के प्रभारी जयप्रताप सिंह ने चालीस प्रतिशत विधानसभा सीटों पर महिलाओं के लड़ाए जाने की घोषणा पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। भाजपा ने योग्य महिलाओं के लिए पहले से ही दरवाजे खोल रखे हैं। वह तो कांग्रेस पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड की तरह संचालित कर रही हैं। जब कांग्रेस सत्ता में होती है तो इन्हें अनुसूचित जाति, पिछड़े व महिलाएं याद नहीं आते। वह बुधवार को जिले में एक दिवसीय भ्रमण पर आए थे। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आरए वर्मा के हास्पिटल एंड नर्सिग इंस्टीट्यूट का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी से लेकर वर्ष 2016 तक प्रदेश में 12 मेडिकल कालेज थे। भाजपा सरकार ने हर जिले में मेडिकल कालेज की स्थापना का संकल्प लिया। 25 अक्टूबर को सिद्धार्थनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात जिलों में बनाए गए मेडिकल कालेजों का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने बताया कि 16 जिलों में पीपी माडल पर निजी संस्था को ई-टेंडरिग के जरिए मेडिकल कालेज संचालन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। 70 प्रतिशत हिस्सा स्वास्थ्य सेवाओं का निजी क्षेत्र को दिया गया है, शेष तीस प्रतिशत अस्पतालों की निगरानी सरकार द्वारा की जा रही है। सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय उड़ान को बढ़ावा देने के लिए कई जिलों में एयरपोर्ट का निर्माण किया जाएगा। ललितपुर, अयोध्या, बरेली समेत दस जिलों में यह बनकर तैयार हो गए हैं। जिले में भी जल्द ही इसका निर्माण किया जाएगा। उन्होंने केक काटकर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन नारायन सिंह का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर प्रवक्ता विजय सिंह सहित भाजपा के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी मौजूद रहे। सीएमओ डा.डीके त्रिपाठी के अनुसार सदर विधायक सीताराम वर्मा की उपस्थिति न हो पाने के नाते जयसिंहपुर सीएचसी में स्थापित आक्सीजन उत्पादन संयंत्र के लोकार्पण का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी