भंडारा खाकर लौट रहे दो युवकों को मारी गोली, लखनऊ रेफर

उमरपुर निवासी अनुज व हरसोनाथपुर गांव निवासी सुभाष एक बाइक पर सवार होकर गोदरा गांव में एक दुर्गापूजा पंडाल पर भंडारा खाने गए हुए थे। रात करीब नौ बजे के आसपास दोनों घर की तरफ लौट रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 12:09 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 12:09 AM (IST)
भंडारा खाकर लौट रहे दो युवकों को मारी गोली, लखनऊ रेफर
भंडारा खाकर लौट रहे दो युवकों को मारी गोली, लखनऊ रेफर

सुलतानपुर : गोदरा गांव में आपसी रंजिश के चलते भंडारा खाकर लौट रहे दो युवकों को गोली मार दी गई। इस वारदात में बाइक सवार दोनों युवक जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस को मौके से तीन क्षतिग्रस्त बाइक भी बरामद हुई है।

उमरपुर निवासी अनुज व हरसोनाथपुर गांव निवासी सुभाष एक बाइक पर सवार होकर गोदरा गांव में एक दुर्गापूजा पंडाल पर भंडारा खाने गए हुए थे। रात करीब नौ बजे के आसपास दोनों घर की तरफ लौट रहे थे। रास्ते में घात लगाए रणजीत सिंह, अभिषेक सिंह निवासी उमरपुर ने अपने साथियों के साथ दोनों को रोक लिया। इसी दौरान फायरिग शुरू कर दी गई। अनुज के कमर व सुभाष के कंधे में गोली लगने से दोनों जख्मी हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित मौके पर फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पहुंचे डायल 112 के पुलिसकर्मियों द्वारा दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस की जांच में पाया गया कि खालिसपुर गोपालपुर के निखिल सिंह का सुभाष व अनुज के मध्य प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार की शाम खालिसपुर गोपालपुर में अनुज व सुभाष की कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। उस समय ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत करा दिया था। अनुज व सुभाष जब उमरपुर आए तो उन्हें घेरकर रणजीत सिंह व इनके साथियों द्वारा फायर कर दिया गया।

तीन नामजद समेत सात लोगों पर मुकदमा : थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घायल अनुज के पिता रामबाबू की तहरीर पर रणजीत सिंह, अभिषेक सिंह, अभिषेक सिंह उर्फ एसपी सिंह निवासी दोस्तपुर को नामजद बनाया गया है। इसके अलावा चार अज्ञात लोगों के खिलाफ भी हत्या का प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

chat bot
आपका साथी