सशक्त महिला होती है समृद्ध समाज का आधार : मेनका

मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क का सांसद ने उद्घाटन किया। बल्दीराय में जिला पंचायत अध्यक्ष लम्भुआ व कूरेभार में विधायक ने शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 12:21 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 05:03 AM (IST)
सशक्त महिला होती है समृद्ध समाज का आधार : मेनका
सशक्त महिला होती है समृद्ध समाज का आधार : मेनका

सुलतानपुर : मिशन शक्ति के तहत जिले के सभी थानों पर महिला हेल्प डेस्क के कम्प्यूटरीकृत कक्ष का उद्घाटन किया गया। सांसद मेनका गांधी ने कोतवाली नगर शुभारंभ करते हुए कहा कि सशक्त महिला समृद्ध समाज की आधार होती है। महिला सुरक्षा, गरिमा एवं सशक्तीकरण के लिए आंदोलन की जरूरत है। मिशन शक्ति इसका मजबूत संबल बनेगा।

कूरेभार में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन सुलतानपुर विधायक सूर्यभान सिंह ने किया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह, एडीएम प्रशासन हर्षदेव पांडेय आदि मौजूद रहे। मोतिगरपुर संसू के अनुसार, महिला हेल्प डेस्क कम्प्यूटरीकृत कक्ष का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख संध्या सिंह ने किया। जयसिंहपुर में उपजिलाधिकारी विधेश व सीओ दलबीर सिंह ने फीता काटकर कक्ष का शुभारंभ किया इस दौरान महिला सशक्तिकरण को बल देने के लिए साक्षी सिंह को सम्मानित किया गया। बल्दीराय में जिपं अध्यक्ष ऊषा सिंह ने थाना परिसर में मिशन शक्ति के तहत फीता काटकर शुभारंभ किया। कोतवाली देहत में कोतवाल देवेंद्र सिंह, रुचि दूबे, ग्राम प्रधान देवेंद्र पांडेय, उपनिरीक्षक पवन कुमार, महिला आरक्षी सरिता रानी, महिला सिपाही अनामिका कुशवाहा, शिवानी आदि मौजूद रहे। धम्मौर प्राचार्या डा.कुमुदलता सिंह व थानाध्यक्ष रवि कुमार सिंह ने किया। कुड़वार में उपवि भंडरा की प्रधानाध्यपिका कुसुम पांडेय ने किया। महिला हेल्प डेस्क पर पहली शिकायत थाना क्षेत्र के अगई निवासी गीता मिश्रा द्वारा दर्ज कराई गई। लम्भुआ संसू के अनुसार कोतवाली में विधायक देवमणि द्विवेदी की पत्नी रेखा द्विवेदी ने कक्ष का उद्घाटन किया। इस मौके पर एसडीएम रामअवतार, सीओ लालचंद्र चौधरी मौजूद रहे। पारा बाजार संसू के अनुसार प्राथमिक विद्यालय कांपा बच्चों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत कर महिलाओं को जागरूक किया गया। इस मौके पर संध्या, संगीता यादव, कंचन सिंह, दुर्गावती सिंह व अन्य उपस्थित रहीं।

chat bot
आपका साथी