भादौ मास रैन अंधियारी जन्मे कृष्ण मुरारी

पूरे हर्षोल्लास से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। रात भर भजन-कीर्तन का आयोजन होता रहा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गांव के बचों में भी काफी उत्साह दिखा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:31 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 06:10 AM (IST)
भादौ मास रैन अंधियारी जन्मे कृष्ण मुरारी
भादौ मास रैन अंधियारी जन्मे कृष्ण मुरारी

अमेठी : भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कोरोना महामारी के चलते घरों में मनमोहक झांकिया सजाई और रात भर भजन कीर्तन का क्रम चलता रहा। रात्रि के 12 बजे भगवान का जन्म होते ही लोगों ने वैदिक मंत्रो का उच्चारण कर विधि विधान से प्रभु श्रीकृष्ण की आराधना की गई। मुंशीगंज एचएएल कोरवा लोकीपुर गांव निवासी चंद्रिका प्रसाद श्रीवास्तव ने गांव के बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें गांव के बच्चों को ही राधाकृष्ण व सुदामा बनाकर मनमोहक झाकियां प्रस्तुत की गई। रातभर ग्रामीण श्रीकृष्ण रस में सराबोर रहे। वहीं गौरीगंज में शिवपूजन अग्रहरि के घर नौनिहाल संस्कार अग्रहरि ने श्रीकृृष्ण का अभिनय कर लोगों को आकर्षित किया। सिंहपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। राजाफत्तेपुर, अहोरवा भवानी, मत्तेपुर, जेहटाउसरहा, कुकहारामपुर, चिलौली, इन्हौना, सेमरौता, पंहौना, जैतपुर, महेशपुर सहित तमाम गांवों के श्रद्धालुओं ने भव्य झांकी स्थापित की। शाम से शुरू हुआ भजन कीर्तन का दौर देर रात तक चलता रहा। अर्धरात्रि में भगवान का जन्म होते ही माहौल जयकारों से गूंज उठा। भय प्रगट कृपाला दीन दयाला स्तुति कर पूजा अर्चना के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। वहीं भक्तों ने भादौ मास रैन अंधियारी जन्मे कृष्ण मुरारी व यशोदा के भये नन्दलाल बधावा लाई मालिनिया जैसे भजनों से श्रद्धालुओं ने समा बांध दी। इधर कई स्थानों पर घरों में नन्हे मुन्ने बच्चों ने राधा कृष्ण,बलराम के रूप में सजधज कर मनमोहक झांकिया प्रस्तुत की।

chat bot
आपका साथी