महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ सपाइयों का प्रदर्शन

सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने लिखा है कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने किचन का बजट बिगाड़ दिया है। गलत नीतियों के चलते महंगाई बढ़ती जा रही है। देश में सब कुछ बेचा जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 12:35 AM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 12:35 AM (IST)
महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ सपाइयों का प्रदर्शन
महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ सपाइयों का प्रदर्शन

सुलतानपुर : महंगाई, बेपटरी कानून व्यवस्था व भ्रष्टाचार आदि के खिलाफ मंगलवार को सपाइयों ने जुलूस निकाला। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शहजाद की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के समक्ष पहुंच कर प्रदर्शन किया। सरकार के विरोध में नारे लगाए। पुलिस ने जब उन्हें आगे बढ़ने से रोका तो वह सभी गेट के पास धरने पर बैठ गए। काफी देर तक चले प्रदर्शन के बाद लोगों ने अपर उपजिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम प्रेषित पांच सूत्री ज्ञापन दिया।

सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने लिखा है कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने किचन का बजट बिगाड़ दिया है। गलत नीतियों के चलते महंगाई बढ़ती जा रही है। देश में सब कुछ बेचा जा रहा है। नौजवान, किसान सभी परेशान हैं। जनता की दुश्वारियां बढ़ रही है। प्रदेश में संरक्षित अपराध हो रहा है। आम लोगों में दहशत है। सड़कें खस्ताहाल हैं। उन्हें गढ्डा मुक्त किए जाने के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। बेसहारा पशु फसलों को नष्ट कर रहे हैं। धान की खरीद नहीं हो रही है। खाद न मिलने से किसान परेशान हैं। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल से सभी मुद्दों पर प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। प्रदर्शन के लिए सुबह से ही कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में एकत्र होते रहे। इसकी सूचना मिलने पर वहां भारी पुलिस बल तैनात हो गई। जब कार्यकर्ता बैंकों के निजीकरण, बेरोजगारी, संविधान व लोकतंत्र से जुड़े स्लोगन लिखे तख्तियों को हाथ में लेकर नारे बाजी करते हुए सड़क पर निकले तो उन्हें पुलिस ने घेर लिया। कड़ी सुरक्षा के बीच वह सभी डीएम कार्यालय के सामने पहुंचे। इस दौरान सुनील यादव, घनश्याम यादव, नौशाद कुरैशी, राजदेव निषाद, अमजद खान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी