ऋतुराज के आगमन पर होगा सरस्वती पूजन

वसंत ऋतु आगमन के मद्देनजर स्कूल-कालेजों में विद्यार्थियों ने कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Feb 2021 11:58 PM (IST) Updated:Mon, 15 Feb 2021 11:58 PM (IST)
ऋतुराज के आगमन पर होगा सरस्वती पूजन
ऋतुराज के आगमन पर होगा सरस्वती पूजन

सुलतानपुर : वसंत पंचमी को मां सरस्वती की पूजा का विशेष दिन माना जाता है, क्योंकि वह बुद्धि और विद्या की देवी हैं। इसी दिन से शरद ऋतु का समापन होता है और ऋतुराज का आगमन हो जाता है। प्रकृति एक बार फिर खूबसूरत हो जाती है। पेड़ पौधों पर नई पत्तियां और फूल आते हैं।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार वसंत पंचमी के दिन ही विद्या की देवी मां सरस्वती का भी जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन सरस्वती पूजा भी आयोजित की जाती है। इसके अलावा खेतों में फूली सरसों मन को मोह रही है। मंगलवार को जिले भर के स्कूलों में सरस्वती पूजा की तैयारी जोरों पर चल रही है। शास्त्री नगर मोहल्ले में सरस्वती विद्या मंदिर में मां सरस्वती की प्रतिमा पंडाल में स्थापित की जा रही है। सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है जहां पर बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।

कादीपुर प्रतिनिधि के अनुसार वसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर सरस्वती विद्या मंदिर में छात्राओं द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हाईस्कूल की छात्रा मुस्कान सिंह प्रथम तथा श्रेया राय, रंगोली गुप्ता, डाली गुप्ता, मुस्कान यादव दूसरे स्थान पर रही। वहीं, आस्था प्रजापति, शिवानी मिश्रा, स्मिता निषाद, सत्या सिंह रितिका पांडेय तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में 60 छात्राओं ने मेहंदी की विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम संयोजिका शिक्षिका रेनू सिंह ने इस अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता के विभिन्न आयामों की चर्चा किया। संगीत शिक्षक दीनबन्धु सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

बल्दीराय प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के भवानी शिवपुर में वसंत पंचमी के पर्व पर लगने वाले मेले की तैयारी जोरों पर हैं। यहां पर दूर-दराज के जिलों से दुकानदार आने लगे हैं। खासकर लकड़ी के बने घरेलू उपयोग के सामान यहां अधिक बिकते हैं। भीड़ को देखते हुए यहां अस्थायी पुलिस चौकी भी बनाई जा रही है।

chat bot
आपका साथी