सुलतानपुर की संक्षिप्त खबरें कुछ सेकेंड में पढ़ें ..

सुलतानपुर की संक्षिप्त खबरें कुछ सेकेंड में पढ़ें ..

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 12:23 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 12:23 AM (IST)
सुलतानपुर की संक्षिप्त खबरें कुछ सेकेंड में पढ़ें ..
सुलतानपुर की संक्षिप्त खबरें कुछ सेकेंड में पढ़ें ..

दुखदुरिया कार्यक्रम संपन्न

मोतिगरपुर : युवा एवं महिला सामाजिक उत्थान संस्थान के संयोजन में पुरषोत्तमपुर डीह बाबा देवस्थान पर महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप दुखदुरिया पूजा का आयोजन किया गया। संयोजक दुर्गावती सिंह, रीता सिंह, शारदा सिंह, स्नेहलता, अंकिता, शशि, श्यामलता, सुषमा व अन्य महिलाओं मौजूद रही। (संसू)

---

सादगी से विसर्जित होंगी प्रतिमाएं

कादीपुर : कस्बे में स्थापित दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन पूर्णिमा के दिन साधारण तरीके से संपन्न होगा। कस्बे में जहां 20-25 मूर्तियां स्थापित होती थी इस बार मात्र छह प्रतिमाओं की स्थापना हुई है। शनिवार को आरती हवन के बाद विसर्जन किया जाएगा। (संसू)

---

भंडारे का आयोजन

पाराबाजार : गंनापुर दुर्गा पूजा समिति के कार्यकर्ताओं ने भंडारे का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए प्रसाद चखा। इस मौके पर श्रीराम यादव, मनोज अग्रहरि, रामचंद्र मौर्य, अनिल सोनी, रामलाल, जितेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।(संसू)

---

तीन भैंस ले गए चोर

लम्भुआ : बेदुपारा गांव में गुरुवार की रात रामभवन मौर्या की दो भैंस चोर खोल ले गए। इसके साथ समीप के शाहपुर गांव निवासी रामसमुझ यादव की भैंस चोर उठा ले गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है, जल्द ही राजफाश कर या जाएगा। (संसू)

---

chat bot
आपका साथी