सूख रही धान की फसल को बरसात से मिली संजीवनी

बारिश की आस सप्ताह भर से किसान लगाए बैठे थे बरसात होने बाद किसानों को फसल के लि राहत मिलने के साथ उमस से भी छुटकारा मिला।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:07 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 11:07 PM (IST)
सूख रही धान की फसल को बरसात से मिली संजीवनी
सूख रही धान की फसल को बरसात से मिली संजीवनी

सुलतानपुर : जिले में सप्ताह भर बाद मंगलवार की देर रात तेज बरसात होने से जहां किसानों के मुरझाए चेहरे व खेतों में सूख रही धान की फसल को संजीवनी मिल गई। वहीं शहर वासियों को भी उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है।

पिछले तीन-चार दिनों से आसमान में बादल छा रहे थे, लेकिन बरसात नहीं हो रही थी। धूप और बदली के बीच उमस का प्रकोप भी बढ़ा गया था। किसान से लेकर आम लोग बारिश की उम्मीद लगाए बैठे थे। मंगलवार की रात मौसम के करवट ली और तेज बरसात हुई। वहीं बुधवार की सुबह भी रिमझिम बरसात का क्रम जारी। बारिश का यह पानी धान की फसल के लिए संजीवनी के समान है। वहीं आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या के मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटे में घनी बदली छाई रहेगी और मध्यम से तेज वर्षा की संभावना है। जिले का अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इनसेट

कच्ची दीवार ढही महिला की मौत

जयसिंहपुर संसू के अनुसार कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पिडोरन गांव में श्यामा पत्नी रामलाल नित्यक्रिया के लिए घर से निकली। इसी बीच पड़ोसी की कच्ची दीवार महिला के ऊपर गिर गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबे को हटाया लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। घटना का जायजा लेने पहुंचे तहसीलदार शैलेंद्र चौधरी ने परिवारजन को ढांढ़स बंधाते हुए कहा कि जल्द ही परिवार के मुखिया को शासन की तरफ से चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं गोसाईगंज संसू के अनुसार, मंगलवार की रात केवटहिया गांव में तेज बरसात के बीच कौशल्या देवी की कच्ची पशुशाला ढह गई। मलबे दबकर एक भैंस की मौत हो चुकी थी।

chat bot
आपका साथी