प्रधान की पीटने वाले वाले मुंशी को दी गई छुट्टी

????? ?? ???????? ?? ???? ???? ?? ??? ?????? ????? ???? ?????????? ???????? (?????????) ???? ??????? ?? ?????? ???? ??? ?????? ? ???? ?? ????? ?? ??? ???? ????? ?? ??? ???? ???? ??? ??????? ?? ???? ?????? ??? ?????? ????? ???? ????? ?? ????? ?? ??? ?? ??? ??? ?????????????? ?? ????? ?? ??????? ?? ?????? ??? ????? ?? ??? ????? ?? ?????? ???? ???? ?? ??? ?????

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 10:28 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:05 AM (IST)
प्रधान की पीटने वाले वाले मुंशी को दी गई छुट्टी
प्रधान की पीटने वाले वाले मुंशी को दी गई छुट्टी

सुलतानपुर : थाना क्षेत्र के नरसड़ा गांव में प्रधान व थाने के मुंशी के बीच उपजे विवाद ने तूल पकड़ लिया है। गुरुवार को थाने पहुंचे सपा विधायक अबरार अहमद मुंशी को हटाने की जिद पर अड़ गए। उच्चाधिकारियों ने मामले की गंभीरता को भांपते हुए मुंशी को कुछ दिनों की छुट्टी देकर थाने से हटा दिया।

प्रधान सोनू कोरी ने मुंशी गोपाल कृष्ण तिवारी की शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। जिसमें लिखा कि गांव के विजय कुमार पुत्र खुशडू तथा मोकूराम पुत्र दयाराम के बीच जमीनी विवाद हो गया। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को पकड़कर थाने लाई। मंगलवार की शाम प्रधान सोनू थाने गए। समझाने पर दोनों पक्ष सुलह करने को तैयार हो गए। आरोप है कि मुंशी गोपाल कृष्ण तिवारी ने प्रधान से समझौते के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग की। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। जिसके बाद मुंशी ने सोनू की पिटाई कर दी। बुधवार को पीड़ित ने मामले प्रधान संघ के पदाधिकारियों के साथ मिलकर इसकी शिकायत एसडीएम प्रिया सिंह से की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मामले की जांचकर कार्रवाई का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष आकाश सिंह पवार ने बताया कि मुंशी को कुछ दिनों की छुट्टी दे दी गई। मामले की जांच चल रही है।

chat bot
आपका साथी