परिणय सूत्र में बंधे साढ़े तीन सौ से अधिक जोड़े

अमेठी जिले के पांच विकास खंड परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 11:00 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 06:07 AM (IST)
परिणय सूत्र में बंधे साढ़े तीन सौ से अधिक जोड़े
परिणय सूत्र में बंधे साढ़े तीन सौ से अधिक जोड़े

अमेठी : जिले के पांच विकास खंड परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 385 जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। तिलोई में विधायक मंयकेश्वर शरण सिंह के साथ ही जिलाधिकारी अरुण कुमार भी मौजूद रहे। वर-वधू को उपहार के साथ सहायता राशि का चेक प्रदान किया जाएगा।

भादर ब्लाक मुख्यालय पर भादर के 57, भेटुआ के 36, मुसाफि रखाना के 22 सहित कुल 115 जोड़ें परिणय सूत्र में बंधे। अमेठी विधायक गरिमा सिंह ने नौ युगल जोड़ों को अंग वस्त्र और जेवर प्रदान किया। इसके बाद वेद मंत्रोंच्चारण के साथ विवाह कार्यक्रम संपन्न किया गया। ब्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार जायसवाल, प्रवीण सिंह रिंकू, संत बक्स सिंह, ग्राम प्रधान अभय प्रताप सिंह, बीडीओ शरद श्रीवास्तव, हरिशकर सिंह, आनंद सिंह, अनिल सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। तिलोई के आरबीएस इंटर कालेज प्रागण में आयोजित कार्यक्रम में विधायक व जिलाधिकारी ने बधाई व आशीर्वाद दिया। विवाह समारोह में तिलोई से 21, सिंहपुर से 72 तो बहादुरपुर से 58 सहित कुल 151 जोड़ों का विवाह हुआ। विधायक ने कहा कि लाभार्थियों के खाते में चौबीस घंटे में 35 हजार रुपये की सहायता राशि भेज दी जायेगी। कार्यक्रम का संचालन अर्जुन सिंह भदौरिया ने किया। प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना, समाज कल्याण अधिकारी राजेश शर्मा, शरद कुमार श्रीवास्तव समेत तमाम ब्लाक कर्मी मौजूद रहे। शाहगढ़ ब्लाक सभागार में 29 जोडों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। खंड विकास अधिकारी उर्मिला सिंह ने उपहार भेंट किया। साथ ही सभी जोड़ों को नए जीवन के शुरुआत की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर एडीओ समाज कल्याण एजाज अहमद, प्रमुख प्रतिनिधि राकेश श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत रामदीन, मथुरा कश्यप, प्रदीप सिंह, विनोद सिंह मठल्लू, घीसन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जगदीशपुर के एएच इंटर कालेज में खंड विकास अधिकारी प्रीति वर्मा की अध्यक्षता में जगदीशपुर के 40 व बाजारशुकुल के 14 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सात फेरे लिए। योगेंद्र प्रताप सिंह उर्फ योगी, मंजीत सिंह, ओपी यादव, प्राचार्य मानसिंह राठौर सहित क्षेत्र के संभ्रात लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी