फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

दरवाजा बंद मिला तो दादी को बचे बुलाकर लाए। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा तो विवाहिता फंदे पर लटकी मिली।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 11:44 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 11:44 PM (IST)
फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

सुलतानपुर : कोतवाली देहात अंतर्गत प्रतापगंज चौकी क्षेत्र के बिसानी गांव में शुक्रवार की सुबह एक महिला का शव घर के अंदर एक कमरे में संदिग्ध दशा में फांसी से लटका मिला।

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी सुधीर यादव लुधियाना पंजाब में एक स्टील फैक्ट्री में नौकरी करता है। घर पर उसकी पत्नी सुमन देवी यादव, माता-पिता और दो बच्चे रहते हैं। शुक्रवार को विवाहिता के ससुर बाजार गए थे और सास धान की कटाई करने खेत पर गई थीं। खेत में धान की कटाई करने गई थी। खेलने के बाद बच्चें जब घर के अंदर गए तो कमरे का दरवाजा बंद मिला तो दादी को बुलाकर लाए। दरवाजा नहीं खुला तो ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर विवाहिता का शव पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लटकता मिला। कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी