लॉकडाउन के अनुपालन को बढ़ाई गई सख्ती, शहर में सन्नाटा

शहर के प्रवेश मार्ग पयागीपुर व टेढुई पर वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई है। नियम का पालन नहीं करने पर छह लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Jul 2020 11:49 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jul 2020 06:10 AM (IST)
लॉकडाउन के अनुपालन को बढ़ाई गई सख्ती, शहर में सन्नाटा
लॉकडाउन के अनुपालन को बढ़ाई गई सख्ती, शहर में सन्नाटा

सुलतानपुर : शहरी क्षेत्र में बढ़ते कोरोना मरीजों को लेकर जिला मुख्यालय 31 जुलाई तक लॉकडाउन है। सोमवार को पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। सोमवार को पयागीपुर व टेढुई में बैरिकेडिग कर शहर में वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया। वहीं जिलाधिकारी ने सुबह शहर का भ्रमण कर लॉकडाउन का निरीक्षण किया। तो वहीं पुलिस अधीक्षक व सीओ ने बेवजह घूंमते मिले लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया।

नगर पालिका में तकरीबन हर वार्ड कोरोना वायरस की चपेट में है। संक्रमितों की संख्या 50 पार कर चुकी है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने लॉकडाउन के अनुपालन में सख्त रूख अख्तियार कर लिया है। शहर में सभी सरकारी कार्यालय से लेकर निजी संस्थाएं, बैंक व बाजारों में दुकानें बंद है। सोमवार जिलाधिकारी सी इंदुमती व पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने नगर के कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण। डीएम ने वार्डों में सर्वे कर रही स्वास्थ्य टीमों के कार्यों का जायजा लिया व दिशा-निर्देश दिए। सीओ सतीश चंद्र शुक्ला ने डाकखाना चौराहे पर निरीक्षण किया। इस दौरान लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर छह व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं बिना मास्क के टहल रहे 15 व्यक्तियों से छह हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। इसके साथ एमवी एक्ट के तहत तीन हजार का समन शुल्क वसूल किया।

पुलिस ने बंद कराई बाजार : भदैंया में कोतवाली देहात पुलिस और पीआरवी वाहन सोमवार सुबह साढ़े दस बजे अचानक हनुमानगंज, कामतागंज, शम्भूगंज, कंधईपुर, धरमगंज, पटेलनगर, श्रीपुर चौराहे पर पहुंचकर दुकानें बंद कराने लगी। जिन दुकानदारों ने बंद करने में हीला हवाली की उनके साथ बल प्रयोग भी किया। अचानक हुई इस कार्रवाई के चलते व्यापारियों में हडकंप मच गया।

chat bot
आपका साथी