सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, मुकदमा दर्ज

पोस्ट वायरल होते ही सपा कार्यकर्ताओं ने इसका जमकर विरोध किया

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 10:42 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 10:42 PM (IST)
सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, मुकदमा दर्ज
सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, मुकदमा दर्ज

सुलतानपुर : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र पोस्ट करना इलाके के एक युवक को मंहगा पड़ गया। पोस्ट वायरल होते ही सपा कार्यकर्ताओं ने इसका जमकर विरोध किया। गुरुवार दोपहर बाद सपा जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव की तहरीर पर थाने में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।

थानाक्षेत्र के छापर गांव निवासी अंकित सिंह पुत्र रामनयन सिंह ने बुधवार को पूर्व सीएम अखिलेश यादव के जन्म दिन पर अपने फेसबुक एकाउंट पर अमर्यादित पोस्ट डाली थी। इस पोस्ट पर बहुत सारे कमेंट आए। जिसका सपाइयों ने जमकर विरोध किया। कोतवाल चंद्रभान यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी