..गोद में उठाया तो किसी को दी थपकी

पीपी किट पहनकर केएनआईटी हास्पिटल में सीडीओ ने मरीजों का जाना हाल।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 11:56 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 11:56 PM (IST)
..गोद में उठाया तो किसी को दी थपकी
..गोद में उठाया तो किसी को दी थपकी

सुलतानपुर : भरोसे व अपनेपन से कोरोना हारेगा। लोगों को पीड़ित मरीजों के अंदर आत्मविश्वास पैदा करना चाहिए और उनके अंदर उम्मीद जगानी चाहिए, वे जल्द स्वस्थ होंगे। पहले जैसे परिवार के बीच हंसी-खुशी जिदगी का आनंद लें। यह संदेश गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने दिया। वह अचानक केएनआईटी में बने कोरोना हास्पिटल में पहुंच गए। वहां उन्होंने स्वास्थ्य कार्मिकों से पीपीई किट पहना और भर्ती मरीजों के कक्ष में प्रवेश कर गए। किसी को गोद में उठाया तो किसी को थपकी दी। सीडीओ ने कई रोगियों का आक्सीजन लेबल देखा। उन्हें क्या दवाएं दी जा रही हैं, इसे जानने के लिए परिचय की पड़ताल की।

-

दिखाई दिलेरी, पीड़ितों को बढ़ाया हौसला

सीडीओ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान संक्रमित हो गए थे। उन्होंने पहले अपने को आइसोलेट कर विजय हासिल की। फिर निर्वाचन कार्य की जिम्मेदारी बखूबी निभाई और चुनाव सकुशल संपन्न कराया। अब वे कोविड-19 को परास्त करने के लिए हर उन मरीजों का हौसला बढ़ा रहे हैं जो अपना घर परिवार छोड़कर अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। उनकी इस दिलेरी की न केवल तारीफ हो रही है बल्कि इससे मरीजों का हौसला भी बढ़ा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से कहा कि हमें खुद को बचाते हुए लोगों को जीवन देना है। मरीजों की विधिवत देखभाल की जाए। उनके साथ डीपीआरओ आरके भारती भी मौजूद रहे।

आक्सीजन, बेड, दवा व जांच के लिए यहां करें फोन :

अब कोरोना संक्रमण से संबंधित किसी भी जरूरत व शिकायत एक ही स्थान पर कर सकते है। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कंट्रोल रूम व इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल कमांड सेंटर बनाया गया है, जिसमें आठ बेसिक फोन लगाए गए है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमाकांत त्रिपाठी ने इन्हें आम लोगों के लिए सार्वजनिक किया है। कहा है कि कोई भी व्यक्ति कोविड-19 से जुड़ी शिकायतें जैसे आक्सीजन सिलिडर की उपलब्धता, अस्पतालों में बेड की स्थिति, वैक्सीनेशन, कोविड किट आदि के बारे में सहायता के बाबत अपनी बात दर्ज करा सकता है। जारी किए गए फोन नंबर में 05362-220189, 220654, 220203, 240242, 241242, 242242, 243242, 220242।

chat bot
आपका साथी