खेलो इंडिया के तहत पहले खेल मैदान का लोकार्पण

खेलो इंडिया के तहत पहले खेल मैदान का लोकार्पण

विधायक ने कहा कि उनका सपना साकार हो रहा है। सीएम योगी से भेंट का जिक्र करते हुए कहा कि प्रत्येक गांव में खेल मैदान बनाए जाने के लिए उन्होंने निवेदन भी किया था। उन्हें गर्व है कि जिले का पहला खेल मैदान उनके गांव के नजदीक बन गया।

JagranWed, 03 Feb 2021 11:36 PM (IST)

सुलतानपुर : खेलो इंडिया योजना के तहत जिले के पहले खेल मैदान का लोकार्पण बुधवार को किया गया। इलाके के केशवपुर गांव में बने इस खेल मैदान में दर्शकों के बैठने के लिए सीढ़ी, सामुदायिक शौचालय के अलावा योग के लिए भी स्थान तय किया गया है। बुधवार को भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी ने इस खेल मैदान का लोकार्पण किया।

विधायक ने कहा कि उनका सपना साकार हो रहा है। सीएम योगी से भेंट का जिक्र करते हुए कहा कि प्रत्येक गांव में खेल मैदान बनाए जाने के लिए उन्होंने निवेदन भी किया था। उन्हें गर्व है कि जिले का पहला खेल मैदान उनके गांव के नजदीक बन गया। उन्होंने मौजूद अफसरों से कहा कि इससे सीख लेते हुए अन्य मैदान में और भी बेहतर व्यवस्था की जाए। सीडीओ अतुल वत्स ने कहा कि जिले में 113 गांवों में खेल मैदान इस योजना के तहत चयनित किए गए हैं, जिन्हें जल्द ही पूरा किया जा सकेगा। सीडीओ ने कहा कि पुलिस, सेना की भर्ती में भी इस तरह के खेल मैदान युवाओं के लिए सहायक होंगे। इस मौके पर जिले के अफसरों व बीडीओ के बीच मैत्री क्रिकेट मैच भी खेला गया, जिसमें ऑफिसर्स टीम के कप्तान सीडीओ अतुल वत्स को विजेता व बीडीओ टीम के कप्तान संतोष को उपविजेता पुरस्कार दिया गया।

60 मंगल दल को दिए गए खेल किट : ब्लॉक परिसर में आयोजित तहसील के 60 मंगल दलों को विधायक ने खेल किट दिए गए। जिला युवा कल्याण अधिकारी राजेश वर्मा ने कहा कि प्रतापपुर कमैचा, भदैया व लम्भुआ विकास खंड में बाकी बचे गांवों में भी मंगल दल बनाने का काम अंतिम चरण में है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जगदीश चौरसिया ने किया।

डाउनलोड करें हमारी नई एप और पायें अपने शहर से जुड़ी हर जरुरी खबर!
This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.