किसानों ने किया कोतवाली का घेराव

सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार से नाराज किसानों ने रोष जाहिर किया। वहीं पंचायत में तहसील ब्लॉक उप निबंधन व वन विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 11:07 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 05:10 AM (IST)
किसानों ने किया कोतवाली का घेराव
किसानों ने किया कोतवाली का घेराव

सुलतानपुर : सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर किसानों ने सोमवार को कोतवाली का घेराव किया। घंटे भर चले हंगामे के बाद सीओ के समझाने पर मामला शांत हो सका।

भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता गुट) के जिलाध्यक्ष रमाशंकर चौधरी व महासचिव गौरीशंकर पांडेय की अगुवाई में सोमवार को किसानों ने ब्लॉक परिसर में पंचायत लगाई। पंचायत में तहसील, ब्लॉक, उप निबंधन व वन विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। इसके अलावा बेसहारा मवेशी से किसानों को हो रहे नुकसान का भी मामला पंचायत में उठा था। वहीं ब्लॉक में बीडीओ भी नदारद रहे। आरोप है कि इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने एक पुलिस कर्मी भेजकर पंचायत की अनुमति नहीं होने की बात कही। साथ ही पंचायत खत्म करने का दबाव बनाया तो किसान और भड़क गए। किसान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कस्बे का भ्रमण कर कोतवाली पहुंचे, जहां सीओ लाल चंद्र चौधरी ने मामले की नजाकत भांपते हुए किसानों को समझाया। तब जाकर किसान शांत हुए और वापस धरना स्थल पर लौट गए। इस मौके पर प्रदेश महासचिव रामकृपाल सिंह, प्रदेश सचिव उमेश चंद्र मिश्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रुपेश शुक्ल व अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी