सरकार बनने पर एक हजार रूपये करूंगा समाजवादी पेंशन : अखिलेश यादव

उन्होंने गांव की आशा देवी से बात की। समस्याओं के बारे में जानकारी ली। महिलाओं व ग्रामीणों ने एक स्वर से अंडर पास बनवाने की मांग की। जिस पर उन्होंने गांव के पूर्व प्रधान अनिल कुमार सिंह को लखनऊ आने का न्यौता दिया और कहा कि वह आकर एक प्रार्थना पत्र दें।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 11:22 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 11:22 PM (IST)
सरकार बनने पर एक हजार रूपये करूंगा समाजवादी पेंशन : अखिलेश यादव
सरकार बनने पर एक हजार रूपये करूंगा समाजवादी पेंशन : अखिलेश यादव

सुलतानपुर : सपा सरकार बनने पर समाजवादी पेंशन एक हजार कर दूंगा। सभी लोग इस बार समाजवादी पार्टी को जिताएं। यह बात रविवार को दोपहर में आजमगढ़ जाते समय पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के खोजापुर गांव में महिलाओं से कहीं। वहां बड़ी तादाद में महिलाओं ने पूर्व सीएम को रोककर उनका स्वागत किया। अपने क्षेत्र की समस्याएं उन्हें बताईं।

उन्होंने गांव की आशा देवी से बात की। समस्याओं के बारे में जानकारी ली। महिलाओं व ग्रामीणों ने एक स्वर से अंडर पास बनवाने की मांग की। जिस पर उन्होंने गांव के पूर्व प्रधान अनिल कुमार सिंह को लखनऊ आने का न्यौता दिया और कहा कि वह आकर एक प्रार्थना पत्र दें। इसके बाद वह इस समस्या का समाधान जरूर कराएंगे। इसके पूर्व समाजवादियों ने जगह-जगह सपा मुखिया का स्वागत किया। पूर्व सांसद ताहिर खां को उन्होंने फोन कर अपने आगमन की जानकारी दी थी। पूर्व सांसद अपने समर्थकों के साथ अरवल कीरी पहुंचे। वहां लोगों ने सपा अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। मो. ताहिर से उन्होंने संगठन समीक्षा की जानकारी ली और लोगों को चुनाव के लिए मेहतन करने का संदेश दिया। सेमरी में पूर्व विधायक अरुण वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का हुजूम उनका स्वागत किया। वर्मा ने सरकार द्वारा विरसिंहपुर में प्रस्तावित मंडी का निर्माण न कराए जाने की बात उन्हें बताई। जिस पर पूर्व सीएम ने कहा कि सरकार बनने पर जितनी भी मंडी का काम बंद है, सबका निर्माण कार्य वह पुन: कराएंगे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि विकास राज्य में नहीं हो पा रहा है। उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाया। कहा कि जैसा सोचा था, वैसा कार्य नहीं हुआ। लोगों को अभिवादन स्वीकार करने के बाद उनका काफिला आजमगढ़ की ओर बढ़ गया। सपा जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने की जानकारी उन्हें भी थी, लेकिन संगठन की समीक्षा बैठक में व्यस्त होने के नाते वह नहीं जा सके।

chat bot
आपका साथी