जिले में 11 और मिले कोरोना पॉजिटिव

तीन दिन में 1073 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए जिसमें से 1062 के निगेटिव सामने आए। वहीं कुल 92 संक्रमितों का इलाज रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Aug 2020 11:18 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 06:08 AM (IST)
जिले में 11 और मिले कोरोना पॉजिटिव
जिले में 11 और मिले कोरोना पॉजिटिव

अमेठी : जिले में कोरोना के 11 नए केसों के साथ संक्रमित मरीजों की संख्या 92 हो गई है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक जिले में 471 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इलाज से 377 ठीक होकर वापस घर पहुंच गए हैं। जबकि दो की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि पिछले तीन दिनों में कुल 1073 व्यक्तियों का सैंपल जांच के लिए लिया गया था। जिसमें से 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 1062 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिन 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 11 और लोग इलाज से ठीक होकर घर पहुंचे हैं। इसी के साथ ठीक होने वालों की कुल संख्या 377 हो गई है। जहां भी नए केस मिल हैं। उस क्षेत्र को तत्काल प्रभाव से सील करवा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी